scorecardresearch

अब नहीं तो कब? 2 मैचों में फ्लॉप... वैभव सूर्यवंशी को दिखानी होगी IPL स्टाइल बल्लेबाजी

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में होने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद है. वैभव सूर्यवंशी पिछले दोनों मुकाबलों में फ्लॉप रहे हैं. हालांकि उन्होंने शुरुआत जबरदस्त की है. लेकिन वो अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए हैं. फैंस को इस मुकाबले में सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीद है.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. अगर टीम इंडिया ये मुकाबला जीतने में नाकाम रहती है तो इंग्लैंड का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा. उधर, इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके वैभव सूर्यवंशी भी 2 मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. फैंस को उनसे भी एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

सूर्यवंशी का 2 मैचों में फ्लॉप शो- 
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. अब तक वो 2 मैच खेल चुके हैं. लेकिन दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वैसे तो सूर्यवंशी ने दोनों मुकाबले में अपने नाम के मुताबिक ही शुरुआत की. लेकिन उस तेवर को लंबी पारी में नहीं बदल पाए. सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में 14 रन बनाए. जबकि दूसरे मुकाबले में सिर्फ 13 रन बनाए. उन्होंने 2 मैचों में कुल 27 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने अपने तेवर के मुताबिक 4 छक्के लगाए हैं. लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. इस बार 15 साल के इस बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद है. 

वैभव सूर्यवंशी का T20 में प्रदर्शन
मैच  रन छक्के
2 27 4

अब नहीं तो कब?
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में फैंस सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं. टीम इंडिया पर सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है. अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज नहीं करती है तो टीम इंडिया के हाथ से ये टी20 सीरीज निकल जाएगी. इसलिए फैंस वैभव सूर्यवंशी से पूछ रहे हैं कि अब नहीं तो कब? टीम इंडिया सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी की जरूरत है. सीरीज में टीम इंडिया को बने रहना है तो वैभव सूर्यवंशी को बड़ी और धमाकेदार पारी खेलना ही होगा.

IPL स्टाइल में करनी होगी बल्लेबाजी-
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 ने दुनिया में अलग पहचान दी. आईपीएल में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने ना सिर्फ सूर्यवंशी को पहचान दी, बल्कि दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजी की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया. फैंस चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल स्टाइल में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करें और इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दें. अगर सूर्यवंशी मैदान में आईपीएल स्टाइल में नजर आए तो टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा.

ये भी पढ़ें: