scorecardresearch

IND vs ENG: जिस मैदान पर एक भी मैच नहीं हारा भारत... वहीं है इंग्लैंड से चौथा टी-20 मुकाबला... इस ग्राउंड पर गेंदबाज बरपाएंगे कहर या या बल्लेबाज करेंगे चौके-छक्कों की बारिश, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर रिकॉर्ड तक

India vs England 4th T20I: टीम इंडिया के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज बचाने का आखिरी मौका है. यदि टीम इंडिया चौथा टी-20 मैच हार गई तो उसके हाथ से टी-20 सीरीज निकल जाएगी. यदि भारतीय टीम को जीत मिली तो उसे एक मौका और मिल जाएगा. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड शानदार है. यहां आप जान सकते हैं संभावित प्लेइंग 11, रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक.

Advertisement
India vs England T20 Series (Photo Credit: BCCI/X) India vs England T20 Series (Photo Credit: BCCI/X)

India vs England 4th T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से शुरू होगा. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड शानदार है. यहां भारत एक भी मैच नहीं हारा है. यहां आप जान सकते हैं संभावित प्लेइंग 11, रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक. 

भारतीय टीम सीरीज में वापसी को लगाएगी पूरा जोर 
आपको मालूम हो कि टीम इंडिया 5 मैचों की इस सीरीज में 0-2 से पीछे है. पहला मैच बारिश के चलते रद्द होने के बाद इंग्लैंड टीम ने अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है. मैनचेस्टर में टीम इंडिया 190 रन बनाने के बाद भी मैच हार गई थी. गत मंगलवार को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 125 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेगी. यदि भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाती है तो वह सीरीज गंवा देगी. भारत को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए चौथा टी-20 मैच हर हाल में जीतना ही होगा. 

ब्रिस्टल में धांसू है टीम इंडिया का रिकॉर्ड 
टीम इंडिया का ब्रिस्टल में धांसू रिकॉर्ड है. यहां भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में ब्रिस्टल में हार का रिकॉर्ड टूट सकता है. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर भारत 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुका है और सभी में जीत हासिल की है. भारतीय टीम इस ग्राउंड पर सिर्फ एक बार टी-20 मैच खेली है और उसमें भी उसे जीत मिली है. भारतीय टीम ने 8 जुलाई 2018 को खेले गए टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज की थी. इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने रोहित शर्मा के नाबाद शतक के बदौलत 199 रनों के टारगेट को 18.4 ओवर में ही चेज कर लिया था. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था.

कैसा है पिच का मिजाज 
आपको मालूम हो कि टीम इंडिया अभी तक इंग्‍लैंड की पिचों को पढ़ने में नाकाम रही है. आइए चौथा टी-20 मैच शुरू होने से पहले ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच का मिजाज जानते हैं. आपको मालूम हो कि काउंटी ग्राउंड सपाट पिच पर बल्लेबाज चौके और छक्कों की बारिश करते हैं. इस पिच पर बॉल बैट पर अच्‍छी तरह आती है. मैदान छोटा होने के च‍लते बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है. काउंटी ग्राउंड पर आमतौर पर टी-20 इंटरनेशनल में बड़े स्कोर बनते हैं. आपको मालूम हो कि बल्लेबाजों के अलावा इस पिच पर गेंदबाज को भी मदद मिलती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्‍लेबाजा रनों की बारिश करने लगेंगे. ऐसे में 9 जुलाई को हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैच में जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले बॉलिंग चुन सकती है.

कैसा रहेगा मौसम 
ब्रिस्टल में गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा यदि इसकी बात करें तो 9 जुलाई को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.  गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.

टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.


इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.