Advertisement

Jasprit Bumrah in England Test Series: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे सभी टेस्ट, जानिए कौन होगा रिप्लेसमेंट?

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सभी टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इसकी पुष्टि की है. शनिवार को बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे.

Jaspreet Bumrah in England Tour (Photo Credit: Getty)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST
  • इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान
  • शुभमन गिल इंडियन टेस्ट टीम के नए कप्तान
  • 20 जून से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इंडियन टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी है. ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है.

करुण नायर की 8 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इंग्लैंड दौरे के स्क्वॉड में साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और अर्शदीप सिंह को भी जगह दी गई है. इंडियन टीम की फास्ट बॉलिंग यूनिट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर हैं.

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे. बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे पर पर जाने वाले स्क्वॉड का ऐलान करते समय ये जानकारी दी.

कितने मैच खेलेंगे बुमराह?
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा, जहां तक फिजियों और डाक्टरों ने हमें बताया है. मुझे नहीं लगता कि वो पांच मैचों के लिए उपलब्ध हैं. वो चार टेस्ट या तीन टेस्ट मैच खेल सकते हैं. हम देखेंगे कि सीरीज कैसी जाती है और उसकी बॉडी कितना वर्कलोड ले पाता है. अगरकर ने कहा कि वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. अगर वह तीन या चार टेस्ट मैचों के लिए फिट रहता है तो वो हमें टेस्ट मैच जिताने वाला है.

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, हम खुश हैं कि बुमराह पूरी तरह से फिट हैं. ऑस्ट्रेलिया में जो चोट लगी थी वो बहुत ज्यादा बड़ी नहीं थी. उन्होंने फिर से खेलना शुरू कर दिया है. इस समय वो टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन हम देख चुके हैं कि वो आईपीएल में क्या कर रहे हैं. अगर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि वो टीम का हिस्सा हैं.

बुमराह क्यों नहीं बने कप्तान?
बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल इंडियन टेस्ट टीम के 37वें कप्तान बने हैं. ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. कप्तानी की रेस में शुभमन गिल, पंत और बुमराह थे. जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो मैचों में कप्तानी की थी.

बुमराह की कप्तानी में इंडिया ने पहला मैच जीता भी था. इंजरी की वजह से बुमराह आखिरी मैच से बाहर हो गए थे. फिटनेस और वर्कलोड के कारण जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई. चोट की वजह से बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी का भी हिस्सा नहीं रहे थे. आईपीएल 2025 में बुमराह 9 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं.

कौन होगा रिप्लेसमेंट?
इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनभुवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी. जसप्रीत बुमराह भी सभी मैचों में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. इसके अलावा मोहम्मद शमी भी इंग्लैंड दौरे पर नहीं होंगे. चोट की वजह से शमी को इ्ंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है.

शमी को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, हमे उम्मीद थी कि वो सीरीज के कुछ हिस्सों में हमारे लिए उपलब्ध होंगे. हमने उनको चुनने की कोशिश की लेकिन वो इस समय फिट नहीं हैं. इंग्लैंड सीरीज के लिए फॉस्ट बालिंग के लिए जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है. इनमें से कोई एक बॉलर जसप्रीत बुमराह की जगह पर एक-दो मैच खेलेगा.

इंग्लैंड सीरीज से भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का सफर शुरू हो जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच 20 जून को हेडिंग्ले में खेलेगी. दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होगा. तीसरा मैच 10 जुलाई को लॉर्ड्स में, चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से और आखिरी मैच 31 जुलाई से द ओवल में होगा.

इंग्लैंड के लिए भारतीय टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और अर्शदीप सिंह. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement