Advertisement

India vs New Zealand 4th T20I: वैभव-अभिषेक फिर न्यूजीलैंड की करेंगे कुटाई! ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर बल्लेबाज करते हैं रनों की बारिश, जहां खेला जाएगा चौथा टी-20 मैच

Ind vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. 3 मैच जीतकर भारत इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है. तीसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला था. अब चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है. ईडन पार्क मैदान को गेंदबाजों के लिए कब्रगाह और बल्लेबाजों की लिए काफी मददगार माना जाता है. ऐसे में  वैभव और अभिषेक एक बार फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर सकते हैं. 

Abhishek Sharma and Vaibhav Suryavanshi. (Photo source: X/@BCCI)
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

New Zealand vs India 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया इस टी-20 सीरीज में 3-0 की बढ़त लेकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के पास सीरीज की स्कोरलाइन को 4-0 करने का मौका है.

तीसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला जमकर चला था. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 11 छक्के लगाए थे. उधर 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी की. वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है. ईडन पार्क मैदान को गेंदबाजों के लिए कब्रगाह और बल्लेबाजों की लिए काफी मददगार माना जाता है. ऐसे में  वैभव और अभिषेक एक बार फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर सकते हैं. 

ऑकलैंड के ईडन पार्क में शानदार है भारतीय टीम का रिकॉर्ड
भारतीय टीम का ऑकलैंड के ईडन पार्क में शानदार रिकॉर्ड है. इस मैदान पर टीम इंडिया कुल 3 टी-20 मैच खेल चुकी है. सभी मैचों में भारत को जीत मिली है. ईडन पार्क में भारत ने पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था. इसके बाद दो मैच साल 2020 की टी-20 सीरीज में भारत ने इस मैदान पर खेले थे.

इस मैदान पर भारत 24 जनवरी 2020 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में 4 विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज कर चुका है. ऐसे में भारत का ईडन पार्क में जीत का शानदार रिकॉर्ड है. उधर,  सिर्फ भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि दूसरी टीमों के खिलाफ भी न्यूजीलैंड को ईडन पार्क में कम ही जीत मिली है.  न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर कुल 33 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इसमें से उसे सिर्फ 13 मैचों में जीत मिली है जबकि 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

ईडन पार्क मैदान पर बल्‍लेबाजों का रहता है बोलबाला  
ईडन पार्क मैदान पर बल्‍लेबाजों का बोलबाला रहता है. यहां की पिच गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं पहुंचाती है.  इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के नाम दर्ज है. कंगारू टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2018 में 18.5 ओवर 245 रन बनाते हुए जीत दर्ज की थी. इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 107 रनों का है, वो मेजबान न्यूजीलैंड ने ही बनाया है.

इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच में कई बार स्कोर 200 रनों से ज्यादा बन चुका है. इस मैदान की पिच दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए ये अच्छी रहती है. इस विकेट पर गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है, लेकिन गेंद बैट पर काफी अच्छे से आती है, ऐसे में बल्लेबाजों के लिए अपना शॉट खेलना काफी आसान हो जाता है. तेज गेंदबाजों को कुछ मदद जरूर मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों के लिए विकेट ज्यादा बेहतर होगा. ऐसे में दोनों पारियों में रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement