Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Samson and Ishan kishan
Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Samson and Ishan kishan
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 मुकाबला कल यानी 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने तूफानी जीत दर्ज की थी. ओपनर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ बैटिंग की. अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाया. जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 45 रन बनाए. आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया है. अब अगर ईशान किशन पूरी तरह से फिट हैं तो किसकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे. संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी होगी?
तीसरे टी20 में वैभव का तूफान-
तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन बना डाले. इस दौरान सूर्यवंशी ने 4 छक्के और 4 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 236.84 का रहा. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन बनाया था. उन्होंने 11 छक्के लगाए.
ईशान किशन की जगह आए थे सूर्यवंशी-
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से उनको दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले से बाहर रहना पड़ा था. उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली थी. तीसरे मुकाबले में सूर्यवंशी ने जबरदस्त पारी खेली.
ईशान फिट तो कौन होगा बाहर?
ईशान किशन को दाहिनी जांघ के भीतरी मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया था. बीसीसीआई ने बताया था कि ईशान किशन की अच्छी रिकवरी हो रही है. लेकिन अभी तक उनके चौथे टी20 में खेलने को लेकर कोई अपडेट नहीं है. लेकिन अगर ईशान किशन पूरी तरह से फिट हो जाते हैं और टीम में वापसी करते हैं तो उनको किसकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगी.
संजू या सूर्यवंशी की जगह ईशान?
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है. उन्होंने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार 45 रन बनाए. उधर, संजू सैमसन भी अच्छा खेल रहे हैं. उन्होंने पहले टी20 मुकाबले में 67 रन बनाए थे. संजू भी अच्छी फॉर्म में है. ऐसे में प्लेइंग इलेवन से इन दोनों को हटाना आसान नहीं है. लेकिन ईशान किशन का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है. ऐसे में उनकी वापसी भी करनी है. अब देखना है कि टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है और किसको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखता है.
ये भी पढ़ें: