टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई. इस तरह से टीम इंडिया को पहली पारी में 213 रनों की बढ़त मिली. भले ही टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया. लेकिन टीम इंडिया की जीत को मौसम झटका दे सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा?
फॉलोऑन के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ाई-
भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया है. फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका को 304 रन बनाने की जरूरत थी. लेकिन पूरी टीम 290 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू हुई, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों में शुरुआती झटके दिए. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की दूसरी पारी में भी 2 विकेट झटक लिए हैं. जबकि श्रीलंका की टीम अभी भी टीम इंडिया से 140 से ज्यादा रनों से पीछे है.
आज और कल कैसे रहेगा मौसम?
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की जीत की संभावना 85 फीसदी है. जबकि श्रीलंका की जीत की संभावना सिर्फ 2 फीसदी है. लेकिन टीम इंडिया की जीत में बारिश बाधा बन सकती है. Accuweather के मुताबिक टेस्ट मैच के चौथे दिन यानी आज कोलंबो में 97 फीसदी बारिश की संभावना है. दोपहर के समय बारिश से खेल प्रभावित हो सकता है. जबकि अगले दिन यानी 5वें दिन 61 फीसदी बारिश की संभावना है.
अगर बारिश होती है तो क्या होगा?
अगर चौथे और 5वें दिन टेस्ट मैच के दौरान बारिश होती है तो श्रीलंका की टीम को फायदा होगा. ये टेस्ट मैच पूरी तरह से टीम इंडिया की पकड़ में है. टीम इंडिया जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है. श्रीलंका की टीम के 8 विकेट आउट करने है. जितनी जल्दी टीम इंडिया श्रीलंका प्लेयर्स को पवेलियन भेजेगी, उतनी जीत की उम्मीद बढ़ती जाएगी. लेकिन बारिश इसमें खलल डाल सकती है. अगर बारिश बार-बार मैच में बाधा डालती है तो टेस्ट ड्रॉ भी हो सकता है. जिसका असर टीम इंडिया की विश्व टेस्ट चैंपिनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: