Advertisement

IND vs SL: भारत टेस्ट सीरीज में श्रीलंका से भिड़ने को तैयार! Shubman Gill और Yashasvi Jaiswal का चला बल्ला... तो टूट जाएगा Sachin-Virat का ये रिकॉर्ड... क्या गॉल में होगा कमाल?

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal Records: भारतीय टीम श्रीलंका से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इस टेस्ट सीरीज में सबकी नजरें शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पर होंगी. इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला चला तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का रिकॉर्ड टूट जाएगा. यहां आप जान सकते हैं कौन से रिकॉर्ड्स गिल और जायसवाल के निशाने पर हैं?

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त 2026 से खेली जानी है. इस टेस्ट सीरीज में सबकी नजरें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पर होंगी. इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बेहतरीन खेल दिखाना होगा. यदि इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का बल्ला चला तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का रिकॉर्ड टूट सकता है. 

शुभमन गिल के पास बड़ा मौका
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बड़ा मौका है. गिल के पास सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल होने का मौका है. आपको मालूम हो कि श्रीलंका की धरती पर अभी तक सिर्फ दो भारतीय कप्तान ही टेस्ट मैच में शतक लगा सके हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम शामिल है. तेंदुलकर ने बतौर कप्तान साल 1997 में श्रीलंका दौरे पर दो शतक लगाए थे. 

उधर, विराट कोहली बतौर कप्तान साल 2015 और 2017 में श्रीलंका में टेस्ट सेंचुरी लगा चुके हैं. अब 15 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास यह कमाल करने का मौका है. शुभमन गिल यदि इस सीरीज में शतक लगाते हैं तो उनका नाम सचिन और विराट की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. यदि शुभमन गिल इस टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगा देते हैं तो वह सचिन और कोहली से आगे निकल जाएंगे. वह श्रीलंका की धरती पर तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. अभी गिल बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऐसे में उनके पास सचिन और विराट का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. आपको मालूम हो कि पिछले साल शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैचों में 70 से ज्यादा की औसत से 983 रन बनाए थे. इस साल गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 126 रनों की पारी खेली थी.

यशस्वी जायसवाल के नाम जुड़ सकती है यह उपलब्धि 
भारतीय टीम के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला टेस्ट फॉर्मेट में भी खूब चलता है. यदि भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी. दरअसल, यशस्वी जायसवाल के पास सचिन के एक रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. आपको मालूम हो कि इस टेस्ट सीरीज में यदि यशस्वी जायसवाल एक शतक लगा देते हैं तो वह 24 साल की उम्र तक पांच अलग-अलग देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. आपको मालूम हो कि अभी तक यह कमाल सिर्फ सचिन तेंदुलकर कर सके हैं. अब जायसवाल के पास मौका है. 

आपको मालूम हो कि यशस्वी जायसवाल अभी तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में टेस्ट शतक लगा चुके हैं. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल के पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका है. यदि वह भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 छक्के मार देते हैं तो वह रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट मैच में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे ओपनर बन जाएंगे. इतना ही नहीं यशस्वी जायसवाल इस टेस्ट सीरीज में 187 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर भी बन जाएंगे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement