पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में श्रेयस अय्यर शानदार 102 रनों की पारी खेली. इसमें 6 छक्के शामिल हैं. इस मैच में कप्तान अय्यर ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. चलिए आपको बताते हैं कि 31 साल के अय्यर ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा-
श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल करियर में 11वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच हासिल किया है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने वालों की लिस्ट में 17वें नंबर पहुंच गए हैं. अय्यर ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है. गावस्कर 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. सचिन तेंदुलकर ने 76 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. जबकि विराट कोहली 71 बार ये अवॉर्ड हासिल किया है. इस लिस्ट में रोहित शर्मा, सौरभ गांगुली, युवराज सिंह और सहवाग का नाम भी शामिल है.
टी20 में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान-
श्रेयस अय्यर टी20 में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ये कारनामा किया है.
टी20 में रन चेज में सबसे बड़ी पारी-
टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेली है. अय्यर ने 102 रनों की पारी खेली. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था. कोहली ने 94 रनों की पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में खेली थी.
इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए अय्यर-
श्रेयस अय्यर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. वह छक्का लगाकर टी20 में शतक बनाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज बन गए ङैं. इससे पहले ये कारनामा सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा औ ईशान किशन ऐसा कर चुके हैं.
सभी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी-
अय्यर टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाले 7वें पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा, सुरेश रैना, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय-
श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा ने शालल 2018 में लखनऊ में ही 111 रन बनाए थे. जबकि साल 2016 में राहुल ने लॉडरहिल में 110 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: