Match Finisher in IPL 2026: 10 टीमें और 31 मैच फिनिशर, धोनी-पांड्या, शिवम दुबे से लेकर रिंकू सिंह तक, जानें किसके पास कौन से हैं धुरंधर?

Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए 10 टीमें तैयार हैं. आईपीएल में किसी भी टीम की असली ताकत उसके फिनिशर होते हैं. इस बार 10 टीमों में 31 मैच फिनिशर शामिल हैं. आइए जानते हैं किस टीम में कौन से धुरंधर मैच फिनिशर शामिल हैं?

IPL 2026 Best Match Finisher
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है. फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा. IPL 2026 में शामिल कुल 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में किसी भी टीम की असली ताकत उसके फिनिशर होते हैं. इस बार 10 टीमों में 31 मैच फिनिशर शामिल हैं. आइए जानते हैं किस टीम में कौन से धुरंधर मैच फिनिशर शामिल हैं?

IPL 2026 में ये 10 टीमें ले रहीं हिस्सा
आईपीएल 2026 में जो 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.

किस टीम में कौन हैं मैच फिनिशर 
1. मुंबई इंडियंस: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) है. आईपीएल 2026 में इस टीम में तीन बड़े फिनिशर शामिल हैं. हार्दिक पंड्या, नमन धीर और विल जैक्स जैसे मैक्स फिनिशर किसी भी मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ सकते हैं और जीत दिला सकते हैं.

2. चेन्नई सुपर किंग्स: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर भी अभी तक काफी शानदार रहा है. इस टीम में IPL 2026 महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डिवाल्ड ब्रेविस जैसे चार बड़े फिनिशर शामिल हैं. ये चारों खिलाड़ी जब मैदान पर बैटिंग करने आते हैं तो चौके और छक्कों की बारिश करते हैं. ये खिलाड़ी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से आईपीएल 2026 का आगाज होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास टिम डेविड, जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड जैसे तीन बड़े मैच फिनिशर हैं. इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी एक का भी बल्ला चला तो RCB की जीत पक्की है.

4. दिल्ली कैपिटल्स: आईपीएल विजेता अभी तक एक बार भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम भले ही नहीं बनी है लेकिन इस टीम के पास आईपीएल 2026 में तीन बड़े फिनिशर शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास डेविड मिलर, समीर रिज्वी और आशुतोष शर्मा जैसे मैच जीताने वाले धुरंधर फिनिशर शामिल हैं. ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों से हर टीम के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा.

5. कोलकाता नाइट राइडर्स: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को मैच फिनिशर आंद्रे रसेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस टीम के पास और फिनिशर नहीं है. केकेआर के पास रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और रिकार्डो पावेल जैसे तीन बड़े मैच फिनिशर हैं, जो किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं. 

6. पंजाब किंग्स: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के पास तीन बेहतरीन फिनिशर हैं. इनमें शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसन के नाम शामिल हैं. 

7. सनराइजर्स हैदराबाद: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के पास फिनिशर के तौर पर एक नए खिलाड़ी लायम लिविंगस्टन जुड़े हैं. इस खिलाड़ी के अलावा इस टीम के पास हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा जैसे मैच खत्म करने वाले दो खिलाड़ी पहले से शामिल हैं.

8. गुजरात टाइटंस: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) टीम के पास तीन बड़े मैच फिनिशर हैं. इस टीम के पास जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स जैसे फिनिशर हैं. 

9. लखनऊ सुपर जायंट्स: आईपीएल 2026 में भिड़ने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम भी तैयार है. इस टीम के पास निकोलस पूरन, आयुष बडोनी और अब्दुल समद जैसे तीन मैच फिनिशर हैं. 

10. राजस्थान रॉयल्स: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) भी भिड़ने के लिए पूरी दमखम के साथ तैयार है. इस टीम के पास जहां वैभव सूर्यवंशी जैसा बेहतरीन ओपनर हैं तो वहीं तीन मैच फिनिशर भी हैं. इस टीम के फिनिशर में शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा शामिल हैं. 

 

Read more!

RECOMMENDED