Advertisement

जब स्टब्स से भिड़ गए प्रिंस यादव, IPL के इस मुकाबले में हो गया बवाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस सीजन के 5वें मुकाबले में दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच चल रहा था. इस दौरान प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए. प्रिंस यादव ने गुस्सा में स्टब्स को घूरने लगे. स्टब्स ने भी इसका जवाब दिया.

Prince Yadav and Tristan Stubbs (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 चल रहा है. इस दौरान कई मैच काफी रोमांचक हो रहे हैं. सीजन का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया. लेकिन मैच के दौरानन एक ऐसा मौका आया, जब लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच का तनाव चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रिंस और स्टब्स की भिड़ंत-
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के बीच मैदान में भिड़ंत हो गई. प्रिंस यादव ने दिल्ली के पाथुम निसंका और अक्षर पटेल को आउट किया था. इसके बाद वो पूरे जोश में थे. जबकि दिल्ली की टीम पावर प्ले में 4 विकेट गंवाकर दबाव में थी. इस दौरान दिल्ली की पारी के 5वें ओवर में उस समय माहौल गरमा गया. जब प्रिंस यादव ने 5वीं गेंद डाली. गेंद डालने के बाद प्रिंस स्टब्स के पास पहुंचे और उनको घूरने लगे. स्टब्स ने इसका जवाब दिया और कुछ कहा. इसके बाद प्रिंस भी कुछ बोलने हुए वापस चले गए. ऐसा लग रहा था कि दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ जाएगी. लेकिन प्रिंस वापस लौट गए और मामला बढ़ने से बच गया.

इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं. कोई स्टब्स को सही बता रहा है तो कोई प्रिंस यादव को.

प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी-
लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 2 विकेट हासिल किए. जबकि इसके लिए उन्होंने 20 रन खर्च किए. हालांकि उनको सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी का मौका मिला. इस मैच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले को जीत लिया.

ट्रिस्टन स्टब्स ने की अच्छी गेंदबाजी-
ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बल्लेबाजी की. ट्रिस्टन स्टब्स ने इस मैच में शानदार 39 रन बनाएं और नॉटआउट रहे. इस दौरान उ्नहोंने 32 गेंदों का सामना किया. स्टब्स ने 3 चौके और एक छ्क्के लगाए. स्टब्स ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement