आईपीएल 2026 के 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की. भले ही मैच में जीत केकेआर को मिली, लेकिन मुंबई इंडियंस के एक गेंदबाज ने महफिल लूट ली. एमआई के गेंदबाज दीपक चाहर ने नोट सेलिब्रेशन की नकल करके सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी. अब यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या दीपक चाहर ने नोट सेलिब्रेशन करने वाले युवा खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया है? नोट सेलिब्रेशन की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने की थी. इसके बाद इसमें आकाश सिंह, रघु शर्मा और उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ी इसमें जुड़ गए. लेकिन दीपक चाहर ने मजाकिया अंदाज में नोट सेलिब्रेशन किया.
क्या है नोट सेलिब्रेशन?
सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि नोट सेलिब्रेशन क्या है? इसमें खिलाड़ी क्या करते हैं? आईपीएल 2026 में नोट सेलिब्रेशन काफी ट्रेंड में रहा है. इसमें कोई खिलाड़ी मैच के दौरान छोटी-छोटी उपलब्धियां हासिल करने के बाद अपनी जेब से एक पर्ची निकालते हैं और हवा में लहराते हैं. इस जश्न ने फैंस के साथ सोशल मीडिया का भी ध्यान खींचा.
नोट सेलिब्रेशन ज्यादातर युवा खिलाड़ी कर रहे हैं. इसकी शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने की थी. इसके बाद इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के आकाश सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल भी शामिल हो गए.
दीपक चाहर ने क्या किया?
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिन एलन को आउट किया. इसके बाद उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला. लेकिन उसमें कुछ नहीं था. दीपक ने इसके बाद अपना हाथ हवा में उठाया और नोट सेलिब्रेशन की एक्टिंग की. सोशल मीडिया पर माना जा रहा है कि दीपक चाहर का ये सेलिब्रेशन नोट सेलिब्रेशन करने वाले खिलाड़ियों को चिढ़ाने वाला था.
कोलकाता ने मुंबई को हराया-
आईपीएल के इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 147 रन बनाए. इसके जवाब में कोलकाता ने 18.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से कॉर्बिन बॉश ने 32 रन और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन बनाए. जबकि दीपक चाहर ने 10 रन बनाए. उधर, कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से मनीष पांडेय ने 45 रन की पारी खेली. जबकि रोवमेन पॉवेल ने 40 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: