IPL 2026
IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प होती जा रही है. आरसीबी, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ का टिकट पक्का हो गया है. अब प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए जंग चल रही है. इसमें राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लेकिन उसके लिए वैभव सूर्यवंशी की टीम को अपने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी. अगर आरआर आखिरी मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है.
एक जीत और RR प्लेऑफ में-
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. आरआर के पास 13 मैचों में 14 अंक हैं. अभी राजस्थान रॉयल्स को एक मैच खेलना है. ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ है. अगर राजस्थान की टीम आखिरी मुकाबला जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे. ऐसे में बिना किसी लाग-लपेट के राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
आखिरी मुकाबले मिलती है हार तो क्या होगा?
अगर राजस्थान रॉयल्स को अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो राजस्थान के पास सिर्फ 14 अंक रह जाएंगे. ऐसे में टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. केकेआर को अपने दोनों मैच गंवाना होगा, क्योंकि अगर केकेआर दोनों मैच जीत जाएगी तो उसका प्लेऑफ में टिकट पक्का हो जाएगा. राजस्थान को दुआ करनी होगी कि केकेआर कम से कम अपना एक मैच जरूर हार जाए.
पंजाब के मैच पर भी नजर-
अगर राजस्थान अपना आखिरी मुकाबला हार जाता है तो पंजाब किंग्स को भी अपना आखिरी मुकाबला हारना होगा, तब जाकर आरआर प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
चेन्नई को आखिरी मुकाबला हारना होगा-
अगर राजस्थान और चेन्नई अपना आखिरी मुकाबला हार जाते हैं तो दोनों के अंक 14-14 हो जाएंगे. ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की टीम का चयन होगा. अभी तक प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक आरआर का नेट रन रेट चेन्नई से अच्छा है.
ये भी पढ़ें: