IPL 2026: पीठ पर बैग, हाथ में चाकू... वैभव सूर्यवंशी ने इस अंदाज में होटल में केक काटकर मनाया जश्न, Video Viral

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. इस जीत के बाद जब राजस्थान रॉयल्स की टीम होटल पहुंची तो जश्न की पूरी तैयारी थी. वैभव सूर्यवंशी ने केक काटकर जश्न मनाया. इस दौरान कप्तान रियान पराग भी मौजूद रहे. इस मैच विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली है.

Vaibhav sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत में सबसे अहम भूमिका विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की रही. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर में जगह बना ली है. क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा. एलिमिनेटर मुकाबले में बड़ी जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने होटल में केक काटकर जश्न मनाया.

होटल में वैभव सूर्यवंशी का जश्न-
हैदराबाद के खिलाफ RR की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम होटल पहुंची तो जश्न की पूरी तैयारी थी. जश्न मनाने के लिए केक का इंतजाम किया गया था. वैभव सूर्यवंशी ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया. वीडियों में सूर्यवंशी पीठ पर बैग और हाथों में चाकू लिए दिख रहे हैं. इसके बाद सूर्यवंशी केक काटा. इस दौरान टीम के कप्तान रियान पराग भी मौजूद रहे. इस दौरान टीम मेंबर काफी खुश नजर आए.

सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी-
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदारी पारी खेली. सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. वो शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए. इस दौरान सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाए और 5 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया. इस शानदार खेल की वजह से सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी अब ततक 680 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा है. इस दौरान 15 साल के ये खिलाड़ी इस सीजन में अब तक 65 छक्के लगाए हैं. उन्होंने एक शतक भी लगाया है.

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने भी धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों में 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए.

गुजरात टाइटन्स से अगला मुकाबला-
आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का अगला गुजरात टाइटन्स से होगा. ये क्वालिफायर मुकाबला शुक्रवार यानी 29 मई को खेला जाएगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में होगा. इसके बाद 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. क्वालिफायर में जिस टीम की जीत होगी, फाइनल में उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED