IPL 2026 Winner and Runner-UP to be Showered with Cash: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला 31 मई को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. इस खिताबी जंग को जितने वाली टीम को न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी बल्कि भारी-भरकम इनामी राशि भी मिलेगी. IPL चैंपियन पर तो पैसा बरसेगा ही हारने वाली टीम भी मालामाल होगी.
तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी करोड़ों रुपए मिलेंगे. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की भी छप्पर फाड़ कमाई होगी. आइए जानते हैं इस बार जीतने वाली टीम, हारने वाली टीम और तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी. हम और कौन-कौन से पुरस्कार मिलेंगे और कितनी राशि मिलेगी यह भी आपको बता रहे हैं. आपको मालूम हो कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल जहां बतौर कप्तान अपनी पहली ट्रॉफी उठाने के इरादे से क्रिकेट मैदान में उतरेंगे तो वहीं रजत पाटीदार की कप्तानी में पिछले साल 2025 अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर बैक-टू-बैक चैंपियन बनने के लिए तैयार है.
विजेता-उपविजेता और तीसरे-चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को कितनी मिलेगी इनामी राशि
आपको मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के लिए 46.5 करोड़ रुपए से अधिक का कुल पुरस्कार पूल तय किया है. रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 विजेता यानी चैंपियन बनने वाली टीम को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी.
उपविजेता टीम यानी फाइनल मैच हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में मिलेगी. इतना ही नहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी अच्छी-खासी इनामी राशि मिलेगी. क्वालिफायर-2 हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम को 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी. एलिमिनेटर मैच हारकर चौथे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी.
विजेता और उपविजेता की इनामी राशि
1. विजेता (Winner): चैंपियन बनने वाली टीम 20 करोड़ रुपए.
2. उपविजेता (Runner-up): फाइनल हारने वाली टीम 13 करोड़ रुपए.
3. तीसरा स्थान: राजस्थान रॉयल्स (Qualifier 2 हारने वाली टीम) 7 करोड़ रुपए.
4. चौथा स्थान: सनराइजर्स हैदराबाद (Eliminator हारने वाली टीम) 6.5 करोड़ रुपए.
मुख्य व्यक्तिगत पुरस्कार और राशि
1. ऑरेंज कैप (Orange Cap): 10 लाख रुपए (पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलता है.)
2. पर्पल कैप (Purple Cap): 10 लाख रुपए (पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलता है.)
3. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: 20 लाख रुपए (टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए युवा खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिलता है.)
4. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: 15 लाख रुपए (सीजन में सबसे बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया जाता है.)
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन
आपको मालूम हो कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए हैं. उधर, शुभमन गिल (722 रन) और साई सुदर्शन (710 रन) वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में पीछे छोड़ सकते हैं.
पर्पल कैप की रेस में कौन-कौन
टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप का पुरस्कार दिया जाता है. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. कैगिसो रबाडा ने IPL 2026 सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा 28 विकेट हासिल किये हैं. RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार यदि GT के खिलाफ IPL 2026 के फाइनल मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. कैगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार दोनों फाइनल में खेलेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्पल कैप का पुरस्कार कौन जीतता है.
और क्या-क्या दिए जाएंगे अवॉर्ड और क्या होगी इनामी राशि
1. पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: 50 लाख रुपए.
2. फैंटसी किंग ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए.
3. सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए.
4. ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए.
5. ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए.
6. कैच ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपए.
7. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: 1 लाख रुपए.
8. फैंटसी किंग ऑफ द मैच: 1 लाख रुपए.
9. सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच: 1 लाख रुपए.
10. ऑन द गो 4s ऑफ द मैच: 1 लाख रुपए.
11. ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच: 1 लाख रुपए.
12. प्लेयर ऑफ द मैच: 5 लाख रुपए.