इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ. केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई. रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाए. इस मैच में रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत केकेआर को जीत मिली. रिंकू सिंह ने इस मैच के आखिरी ओवर के लिए क्या प्लान बनाया था? इसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद खुद किया.
आखिरी ओवर के लिए क्या था प्लान?
मैच के बाद जब रिंकू से पूछा गया है कि उनका प्लान आज के लिए क्या था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सिंपल प्लान था, विकेट गिर चुके थे. इसलिए मैंने सेफ खेलने का प्लान बनाया. सिंगल्स/डबल्स लेने और खराब बॉल पर बाउंड्री मारने पर फोकस किया. जब रिंकू सिंह से आखिरी ओवर को लेकर प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आखिरी ओवर के लिए शॉट्स बचाने को लेकर उनका कोई प्लान नहीं था. मैंने सिचुएशन के हिसाब से रिएक्ट किया. जब मुझे पता चला कि एक स्पिनर बॉलिंग कर रहा है तो मैंने उसी हिसाब से एडजस्ट किया.
क्या आपका नाम बदलकर संकटमोचन कर देना चाहिए?
मैच के बाद जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि क्या हमें आपका नाम बदलकर संकटमोचन कर देना चाहिए? इसके जवाब में रिंकू सिंह ने कहा कि नहीं, रिंकू ही ठीक है.
KKR ने LSG को हराया-
आईपीएल में कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच खेला गया. केकेआर की टीम 73 रन पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रही ती. इसके बाद रिंकू सिंह ने पारी को संभाला. उन्होंने 51 गेंदों में 83 रन की पारी खेली. रिंकू सिंह ने दिग्वेश राठी के एक ओवर में 4 छक्के लगाए. रिंकू सिंह की पारी की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 8 विकेट खोकर 155 रन बना सकी.
इसके बाद हार-जीत का फैसला सुपर ओवर में हुआ. सुपर ओवर में लखनऊ ने सिर्फ एक रन बनाए. इसके जवाब में केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें: