IPL 2026 Points Table: कौन सी टीम शीर्ष पर, किस खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप और किसके पास पर्पल? यहां एक क्लिक में जानें 

आईपीएल 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही जहां आरसीबी टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है, वहीं इस टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है. 

Royal Challengers Bangalore (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 23वां मैच बुधवार की रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मैच को पांच विकेट से आरसीबी ने जीत लिया. इस जीत में विराट कोहली का विशेष योगदान रहा.

कोहली ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हुए 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का की मदद से 49 रन बनाए. इस जीत के साथ ही जहां आरसीबी टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है, वहीं विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है. कोहली के अभी तक खेले गए मैचों में कुल 228 रन हो गए हैं. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है. आपको मालूम हो कि पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन बनाए थे. आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया. 

RCB vs LSG मैच के बाद किस टीम के कितने प्वाइंट्स 
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक खेले गए 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 1 में हार का सामना किया है. यह टीम नेट रन रेट +1.503 और 8 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है.

2. राजस्थान रॉयल्स की टीम 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ नेट रन रेट +0.889 के बदौलत 8 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है.

3.  पंजाब किंग्स 4 मैचों में 3 जीत और 1 टाई के साथ 7 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. 

4. सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. 

5. दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 2 हार और 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है. 

6. गुजरात टाइटन्स 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक लेकर छठवें स्थान पर है. 

7. लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक लेकर सातवें स्थान पर है. 

8. चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक लेकर आठवें स्थान पर है.

9. मुंबई इंडियंस टीम 4 मैचों में 1 जीत और 3 हार के साथ 2 अंक लेकर नौवें स्थान पर है. 

10. कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 टाई और 4 हार के साथ 1 अंक लेकर 10वें स्थान पर है. 

ये हैं अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 
1. विराट कोहली: 5 मैच में 228 रन, 2 अर्धशतक
2. हेनरिक क्लासेन: 5 मैच में 224 रन,  2 अर्धशतक
3. रजत पाटीदार: 5 मैच में 222 रन, 2 अर्धशतक
4. ईशान किशन: 5 मैच में 213 रन, 2 अर्धशतक
5. वैभव सूर्यवंशी: 5 मैच में 200 रन, 2 अर्धशतक

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड 
आईपीएल के 23वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है. 10 विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर बने हुए हैं. अंशुल कंबोज 10 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे नंबर पर 9 विकेट के साथ प्रिंस यादव पहुंच गए हैं. रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं. जोफ्रा आर्चर 7 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं. 

1. प्रसिद्ध कृष्णा: 5 मैच में 10 विकेट    
2. अंशुल कंबोज: 5 मैच में 10 विकेट
3. प्रिंस यादव: 5 मैच में 9 विकेट
4. रवि बिश्नोई: 5 मैच में 9 विकेट
5. जोफ्रा आर्चर: 5 मैच में 7 विकेट 

 

Read more!

RECOMMENDED