आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस जीत की खुशी आरसीबी के हर खिलाड़ी के चेहरे पर दिखाई दी. लेकिन विराट कोहली का अंदाज सबसे अलग रहा. वैसे तो इस मैच के दौरान कई ऐसे मोमेंट्स आए, जब कोहली पर सबकी नजरें टिकी रही. लेकिन जीत का जश्न मनाने के लिए कोहली सीधे स्टेडियम में मौजूद वाइफ अनुष्का शर्मा के पास पहुंच गए. इस दौरान कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को गला लगा लिया. कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस कोहली के इस अंदाज को खुश पसंद कर रहे हैं.
विराट-अनुष्का का रोमांटिक मोमेंट्स वायरल-
जब आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को हराया तो हर खिलाड़ी जश्न में डूब गया. इस दौरान विराट कोहली स्टेडियम में मौजूद अपने करीबियों और पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पहुंच गए. पहले कोहली ने अनुष्का शर्मा के आसपास मौजूद लोगों से हाथ मिलाया. इसके बाद अनुष्का शर्मा को गले लगा लिया. इस दौरान कोहली ने कुछ बातें भी की. इसके बाद वापस स्टेडियम में अपने साथियों के पास पहुंच गए.
अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली को चीयर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. दोनों के बीच रोमांटिक मोमेंट्स अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनते हैं. इस बार भी विराट और अनुष्का का ये जश्न फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फैंस इस जोड़े को बेस्ट कपल बता रहे हैं.
कोहली का बाबाजी का ठुल्लू अंदाज भी वायरल-
आईपीएल के पहले क्वालिफायर मैच में विराट कोहली का कई अंदाज वायरल हो रहा है. इसमें अनुष्का शर्मा को गले लगाने के साथ ही उनका बाबाजी का ठुल्लू वाला अंदाज भी फैंस को पसंद आ रहा है. इसकी तस्वीर वायरल हो रही है. विराट कोहली ने ये जेस्चर उस समय बनाया, जब गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज जोस बटलर आउट हुए. इस खतरनाक बल्लेबाज के आउट होने के बाद कोहली ने बाबाजी का ठुल्लू वाला अंदाजा दिखाया.
फाइनल में पहुंची आरसीबी-
आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में GT को 92 रनों से हरा दिया. आरबीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की. पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इतने बड़े स्कोर के जवाब में जीटी ने 19.3 ओवर में 162 रन ऑलआउट हो गई. गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन राहुल तेवतिया ने बनाया.
ये भी पढ़ें: