Vaibhav Sooryavanshi Vs Jasprit Bumrah: पहली गेंद और चौथी गेंद पर छक्का... जब बुमराह से हुआ वैभव सूर्यवंशी का सामना

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह का आमना-सामना हुआ. वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया. सूर्यवंशी ने इस ओवर दो छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 14 गेंदों पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

Vaibhav Sooryavanshi Vs Jasprit Bumrah (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

आईपीएल में खूब चौके-छक्कों की बरसात हो रही है. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. इस दौरान सबसे मजेदार मुकाबला वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच हुआ. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भारी पड़े. आईपीएल में पहली बार सूर्यवंशी और बुमराह आमने-सामने आए.

आमने-सामने सूर्यवंशी और बुमराह-
आरआर और एमआई के बीच मैच में सबसे रोमांचक मुकाबला वैभव सूर्यवंशी और बुमराह के बीच रहा. बुमराह मैच का दूसरा ओवर लेकर आए. पहले ओवर में दीपक चाहर ने फेंका था, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 22 रन ठोक दिए थे. ऐसे में बुमराह पर दबाव था और सामने 15 साल के सूर्यवंशी थे. बुमराह ने अपनी पहली गेंद फेंकी तो सूर्यवंशी ने लॉन्ग ऑन के क्षेत्र में छक्का जड़ दिया. सूर्यवंशी के जोरदार शॉट को देखकर बुमराह भी हैरान रह गए.

बुमराह के ओवर में 2 छक्के-
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का नहीं जड़ा, बल्कि उनके पहले ओवर में 2 छक्के उड़ाए. इसी ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यवंशी ने एक और सिक्सर लगाया. एक ओवर में 2 छक्के लगने के बाद बुमराह मुस्कराते नजर आए.

3 मैच, 3 धमाकेदार पारी-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है. सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान वैभव ने 5 छक्के और एक चौका लगाया. इससे पहले सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी धमाकेदार पारी खेली थी. 15 साल के इस खिलाड़ी ने उस मैच में 17 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान वैभव ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए.

आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और 31 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 5 चौके लगाए थे.

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अपने सभी तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और इन मैचों में वैभव सूर्यवंशी का अहम रोल रहा है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED