Advertisement

वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार, मास्टर सेफ वाला वीडियो वायरल

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सूर्यवंशी रोटी बनाते नजर आ रहे हैं. वो खुद को मास्टर सेफ भी बता रहे हैं. वैभव के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की हर तरफ चर्चा हो रही है. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. सोशल मीडिया पर उनकी हर एक्टिविटी की खूब चर्चा हो रही है. ये दिग्गज क्रिकेटर अब मास्टर सेफ के अवतार में सामने आया है. सोशल मीडिया पर उनका ये अवतार खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी खुद को मास्टर सेफ बता रहे हैं और अपनी रोटी को मम्मी की रोटी से बेहतर बता रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो खाना बना रहे हैं. इस दौरान वो खुद को मास्टर सेफ भी बता रहे हैं. वो अपने साथियों से बात कर रहे हैं और रोटी को दिखाते हुए कहते हैं कि मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल रोटी है. इस दौरान वैभव खूब मस्ती कर रहे हैं. खाना बनाते वक्त उनकी रोटी गिर भी जाती है. इस दौरान वैभव गैस पर रोटी सेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं.

किसने शेयर किया वीडियो?
इस वीडियो को आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वैभव सूर्यवंशी का ये अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि कई यूजर्स सवाल भी उठा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल में काफी पीछे चली गई है और वैभव सूर्यवंशी मौज-मस्ती कर रहे हैं.

एक फैन ने कमेंट किया कि रॉयल आर कूकिंग. जबकि एक यूजर्स ने दिल का इमोजी बनाया है. कई यूजर ने मजाक उड़ाया है कि ये चाइल्ड लेबर है. एक यूजर ने कहा कि तीनों मैच जीत जाना प्लीज.

IPL में सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं. 15 साल के इस खिलाड़ी ने 100 छ्कके भी लगाए हैं. भले ही वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब है. राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है. जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement