Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को लेकर ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने दिल जीत लेने वाली बात कही

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग ने सबका दिल जीत लिया है. हर कोई उनके खेल का मुरीद हो रहा है. जब ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली एथलीट मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया.

Manu Bhaker on Vaibhav Suryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धूम मचा रहे हैं. वो लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वैभव ने इस सीजन में अब तक 357 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 32 छक्के लगाए हैं. इस सीजन में सूर्यवंशी ने 2 शतक भी लगाए हैं. सूर्यवंशी की पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा हो रही है. इसके साथ ही दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी वैभव के खेल के मुरीद हो गए हैं. इस बीच ओलंपिक में 2 मेडल जीने वाली मनु भाकर से जब वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया तो उनके जवाब ने दिल जीत लिया.

मनु भाकर ने सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?
जब मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर मेंटरशिप अच्छी हो, आसपास की संगति अच्छी हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर है. टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती है. 60 साल की उम्र में बड़ी चीजें होती हैं, वे 6 साल में भी हो जाता है. अगर आसपास के लोग उसे अच्छी से मेंटर करते हैं और उसे सही तरीके से गाइड करते हैं तो मुझे यकीन है कि वो देश का अगला बड़ा स्टार बनेगा.

ओलंपिक में 2 मेडल जीत चुकी हैं मनु भाकर-
साल 2024 के पेरिस ओलंपिक में एथलीट मनु भाकर ने कमाल किया था. उन्होंने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. उन्होंने 10 मीटर मिक्सड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था.

फिलहाल मनु भाकर की नजर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर टिकी है. ओलंपिक का क्वालीफिकेशन राउंड शुरू हो गया है. 24 साल की मनु भाकर इस साल के आखिर में होने वाली एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

IPL 2026 में सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक इस सीजन में 357 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 32 छक्के और 31 चौके लगाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 2 शतक भी लगाए हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement