इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. IPL 2026 में 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. आज हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल में नंबर-1 से लेकर 11 तक किस बैटिंग पोजिशन पर किस बल्लेबाज ने सबसे अधिक रन बनाए हैं.
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन इस खिलाड़ी के नाम
आपको मालूम हो कि आईपीएल में रोहित शर्मा का नाम बतौर ओपनर दर्ज नहीं है. आईपीएल के इतिहास में ओपनर के रूप सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के नाम दर्ज है. डेविन वॉर्नर ने नंबर-1 पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 4268 रन बनाए हैं. उधर, शिखर धवन ने नंबर-2 पोजिशन पर बैटिंग करते हुए 5225 रन बनाए हैं.
नंबर 3, 4 और 5 पर कौन?
आईपीएल के इतिहास में नंबर 3 बैटिंग पोजिशन पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम है. सुरेश रैना ने नंबर 3 बैटिंग पोजिशन पर खेलते हुए आईपीएल में 4934 रन बनाए हैं. नंबर 4 बैटिंग पोजिशन पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने इस पोजिशन पर खेलते हुए कुल 2392 रन बनाए हैं.
आपको मालूम हो कि आईपीएल में ओपनिंग करने से पहले हिटमैन रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में ही बैटिंग किया करते थे. इतना ही नहीं कई बार रोहित शर्मा फिनिशर की भी भूमिका भी निभा चुके हैं. आईपीएल में नंबर 5 बैटिंग पोजिशन पर सबसे अधिक रन डेविड मिलर ने बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में नंबर 5 पर खेलते हुए कुल 2002 रन बनाए हैं.
कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल बेस्ट फिनिशर्स
आपको मालूम हो कि क्रिकेट मैच में नंबर-6 और 7 बैटिंग पोजिशन फिनिशर की भूमिका के लिए जाता है. आईपीएल के इतिहास में फिनिशर की भूमिका में महेंद्र सिंह धोनी का नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दो विस्फोटक बल्लेबाजों कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का नाम दर्ज है.
कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल में नंबर-6 बैटिंग पोजिशन पर खेलते हुए कुल 1372 रन बनाए हैं. रसेल ने नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए आईपीएल इतिहास में 890 रन बनाए हैं. आईपीएल में नंबर-8 पर सबसे अधिक 406 रन हरभजन सिंह ने बनाएं हैं. आईपीएल के इतिहास में नंबर-9 पर भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक 232 रन, नंबर-10 पर प्रवीण कुमार ने सबसे अधिक 86 रन और नंबर-11 पर संदीप सर्मा ने सबसे अधिक 37 रन बनाए हैं.
आईपीलए 2026 में ये 10 टीमें ले रहीं हिस्सा
आईपीएल 2026 में जो 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.