पिता बेचते हैं कुल्चे, बहन खेलती है बैडमिंटन... अंडर-19 क्रिकेट टीम में सलेक्ट हुए अर्जुन राजपूत की कहानी

श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम में जालंधर के अर्जुन राजपूत का भी सलेक्शन हुआ है. अर्जुन 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं. उनके पिता कुल्चे की दुकान चलाते हैं. अर्जुन ने कूच बिहार ट्रॉफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाए थे. वह 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं.

Arjun Rajpoot
gnttv.com
  • जालंधर,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

बीसीसीाआई ने श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. इस टीम में अर्जुन राजपूत का चयन भी हुआ है. अर्जुन कूच बिहार ट्रॉफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर सिलेक्टर की नजर में आए. इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रेमियों और उनके परिवार में खुशी की लहर है. लेफ्ट हैंडर अर्जुन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं.

6 साल की उम्र से खेल रहे हैं खेल-
अर्जुन ने बताया कि 6 साल की आयु में खेलना शुरू कर दिया था. ऐसे में अब श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है. श्रीलंका दौरे पर सीरीज जीतकर ट्रॉफी लेकर आने का अब सपना है. जब वह मायूस होते थे तो माता-पिता और कोच विक्रम सिद्धू ने काफी सपोर्ट किया. अर्जुना अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. बहन बैडमिंटन खेलती हैं और उन्होंने भी परिवार का नाम रोशन किया है. 

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पिता ओहथी राम ने बताया कि वह कुल्चे बनाने का काम करते हैं. अर्जुन ने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं और प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए दूध, पनीर और वेजिटेबल का इस्तेमाल करते हैं.

हरभजन सिंह की एकेडमी में ली ट्रेनिंग- 
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि 6 साल की आयु से बेटा क्रिकेट खेल रहा है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह की अकेडमी में खेलता था. ऐसे में अब बेटे का श्रीलंका दौरे पर नाम आया है. जिसके बाद अब परिवार को गर्व महसूस हो रहा है. आज बेटे का सपना पूरा हो रहा है. माता नंदिनी देवी ने बताया कि बेटे का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में नाम आने पर परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं, बहन ने कहा कि रात को ही नाम आने के बारे में पता लग गया था. लेकिन माता-पिता को सुबह पता चला, जब लोगों के फोन आने शुरू हुए. बहन ने कहा कि रिश्तेदारों के खिलाफ होकर पिता ने बेटियों को भी काफी सपोर्ट किया है. ऐसे में आज परिवार में खुशी की बात है कि भाई अर्जुन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है.

(दविंदर कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED