Advertisement

RCB से कोहली का 14 साल पुराना साथ रहेगा बरकरार, विराट का शानदार रिएक्शन, कैसा रहा ये सफर

मेगा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के लिए रिटेंशन इवेंट खिलाड़ियों की नीलामी से पहले आयोजित किया गया था. भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान विराट कोहली, जो शुरू से ही आरसीबी का हिस्सा रहे हैं, ने खुलासा किया कि जब उन्हें अगले तीन सत्रों के लिए बोर्ड पर रहने की पेशकश की गई तो उनके पास कोई दूसरा विचार नहीं था.

Virat Kohli
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST
  • नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ी
  • विराट के साथ मैक्सवेल और सिराज को भी किया गया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने क्लब द्वारा उन्हें टीम में बनाए रखने के फैसले के बाद प्रशंसकों के साथ एक प्यारा मैसेज शेयर किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा "इस अद्भुत टीम के साथ एक विशेष बॉन्ड, यात्रा जारी है”.

आरसीबी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने कहा, “जब मुझसे संपर्क किया गया, तो मेरे पास कोई दूसरा विचार नहीं था. यह वर्षों से एक अद्भुत यात्रा रही है, फ्रेंचाइजी के साथ तीन और साल जो मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. मेरा मानना ​​है कि सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है. मुझे एक स्पेशल फीलिंग है कि अगले सीजन में क्या होना है.

नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ी 

उन्होंने कहा, "हमारा फैनबेस अद्भुत है, प्रबंधन और अन्य सभी खिलाड़ी मेरे साथ अच्छे रहे हैं. नई ऊर्जा और मैदान पर मेरा एक अलग वर्जन. लेकिन मैं आरसीबी के लिए अपने दिल और आत्मा के साथ रहूंगा." आरसीबी ने मेगा नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जिनमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल थे.
आईपीएल 2021 सीज़न के बीच में, कोहली ने घोषणा की थी कि वह 2022 से फ्रैंचाइज़ी की  कैप्टेंसी नहीं करेंगे.

विराट के साथ मैक्सवेल और सिराज को भी किया गया रिटेन 

मेगा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के लिए रिटेंशन इवेंट खिलाड़ियों की नीलामी से पहले आयोजित किया गया था. भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान विराट कोहली, जो शुरू से ही आरसीबी का हिस्सा रहे हैं, ने खुलासा किया कि जब उन्हें अगले तीन सत्रों के लिए बोर्ड पर रहने की पेशकश की गई तो उनके पास कोई दूसरा विचार नहीं था. शुरुआत से ही टीम के साथ रहे कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. मैक्सवेल, जिन्हें पिछले सीजन में टीम ने साइन किया था, 11 करोड़ रुपये के टैग के साथ बोल्ड ब्रिगेड के साथ बने हुए हैं. सिराज, जो 2018 से टीम के साथ है, आरसीबी के साथ 7 करोड़ रुपये की राशि में खेलेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement