टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. मुंबई के वानखेड़े मुख्यालय में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होने वाला है. टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले मैच ही हार का मुंह देखना पड़ा था. जिसके बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर कई तरह की अकटलें लगाई गई. लेकिन टीम इंडिया ने बाकी दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब भारत के सामने इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड के पास भी कई बेहतरीन खिलाड़ी है, जिनसे टीम इंडिया को सतर्क रहने की जरूरत है. उन खिलाड़ियों को लेकर भारत को रणनीति बनानी होगी. इसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, ऑलराउंडर विल जैक्स, आदिल रशीद और सैम करन शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी क्यों खतरनाक हैं?
कप्तान हैरी ब्रूक क्यों हैं खतरा?
इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. जब वो फॉर्म में रहते हैं तो उनके खिलाफ कोई भी गेंदबाज टिक नहीं पाता है. ब्रूक ने सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 100 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाए थे. उन्होंने ये पारी सिर्फ 51 गेंदों पर खेली थी. ब्रूक किसी भी हालत में मैच का रूख बदल सकते हैं. अगर टीम इंडिया को फाइनल का सफर तय करना है तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को रोकना होगा.
ऑलराउंडर विल जैक्स-
इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. वो अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं. उन्होंने 7 मैचों में 191 रन बना चुके हैं. वो बल्लेबाजी के साथ गेंदों से भी कमाल करते हैं. उन्होंने अब तक 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. जैक्स के बेहतरीन खेल से निपटने के लिए टीम इंडिया को रणनीति बनानी होगी.
आदिल रशीद-
इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल रशीद टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 11 विकेट हासिल कर चुके हैं. आदिल का भारत के खिलाफ भी रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. आदिल ने भारत के खिलाफ 18 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं.
सैम करन-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बैट के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करते हैं. सैम डेथ ओवर में शानदार बॉलिंग करते हैं. उनको आईपीएल खेलने का भी अनुभव है. अगर टीम इंडिया को फाइनल खेलना है तो इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को रोकना होगा.
ये भी पढ़ें: