Advertisement

India Cricket Team Schedule: सितंबर से दिसंबर 2026 तक... 28 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें किससे-किससे होगी टक्कर

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल अगले तीन महीनों तक काफी टाइट रहने वाला है. टीम इंडिया सितंबर लास्ट से दिसंबर 2026 तक कुल 28 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. यहां आप जान सकते हैं कहां और किन टीम से भारतीय टीम की टक्कर होगी?

India Cricket Team Schedule
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

India Cricket Team Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय पूरे फॉर्म में हैं. टीम इंडिया अगस्त 2026 में श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत चुकी है. इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया है. BCCI के मौजूदा शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया को अफगानिस्तान के बाद जापान, फिर एशियन गेम्स, इसके बाद वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल अगले तीन महीनों तक काफी टाइट रहने वाला है. टीम इंडिया सितंबर लास्ट से दिसंबर 2026 तक कुल 28 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. यहां आप जान सकते हैं कहां और किन देशों की टीमों से भारतीय टीम की टक्कर होगी?

22 सितंबर को जापान से टक्कर
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 22 सितंबर को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में जापान से मैच खेलेगी. यह टी-20 मैच जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. आपको मालूम हो कि यह मुकाबला भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75 साल पूरे होने की खुशी में खेला जाएगा.

भारतीय टीम 27 सितंबर से भिड़ेगी वेस्टइंडीज से 
भारतीय टीम को 27 सितंबर 2026 वेस्टइंडीज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसके बाद  6 से 17 अक्टूबर के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान जहां शुभमन गिल को दी गई है, वहीं टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. 

28 सितंबर को एशियन गेम्स में पहला मुकाबला 
भारतीय क्रिकेट टीम को 28 सितंबर को एशियन गेम्स में पहला मुकाबला खेलना है. आपको मालूम हो कि एशियन गेम्स के आसपास ही भारत का घरेलू इंटरनेशनल सीजन भी शुरू होगा. 

अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज सीरीज के बाद लगभग चार सालों के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. वहां दोनों देशों की टीमों के बीच अक्टूबर-नवंबर में 5 टी-20 और 5 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैच भी खेले जाने हैं. यह सीरीज भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान के लिए भी अहम होगी.

भारतीय टीम के लिए अभी कुल कितने मैच खेलने बाकी

  • 22 सितंबर 2026: जापान से टी-20 मैच  
  • 28 सितंबर 2026: एशियन गेम्स में पहला मुकाबला 
  • 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे + 5 टी-20
  • 22 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट + 5 टी-20 + 5 वनडे
  • 13 दिसंबर 2026 से श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे + 3 टी-20
  • कुल: 28 मैच

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्टूबर 2026)

  • पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम)
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी)
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़)
  • पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची) 
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर) 
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद) 
  • पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु) 

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (अक्टूबर-दिसंबर 2026)

  • पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
  • चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
  • पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिलटन                    
  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026,  ईडन पार्क, ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, सेडन पार्क, हैमिल्टन
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, बे ओवल, माउंट माउंगानुई
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, बे ओवल, माउंट माउंगानुई
  • पहला टेस्ट: 19 नवंबर-23 नवंबर, वेलिंगटन
  • दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1दिसंबर, क्राइस्टचर्च

श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026)

  • पहला वनडे:13 दिसंबर 2026, दिल्ली
  • दूसरा वनडे:16 दिसम्बर 2026, बेंगलुरु
  • तीसरा वनडे:19 दिसंबर 2026, अहमदाबाद
  • पहला टी20: 22 दिसंबर 2026, राजकोट 
  • दूसरा टी20: 24 दिसंबर 2026, कटक 
  • तीसरा टी20: 27 दिसंबर 2026, पुणे

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement