ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ. दांबुला के रणगिरि इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इंडिया ए टीम ने इस मुकाबले सिर्फ 8 रनों से जीत दर्ज की. ये टीम ऋतिराज गायकवाड़ और गेंदबाज अरशाद खान के नाम रहा. आईपीएल में तूफानी बैंटिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत धमाकेदार की. लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए.
एक ओवर में 3 विकेट, 8 रनों की रोमांचक जीत-
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए को रोमांचक जीत मिली है. इस जीत में अहम किरदार गेंदबाज अरशाद खान ने निभाया. अरशाद ने 49वें ओवर में श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी. इस ओर में अरशाद ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया. एक खिलाड़ी रनआउट हुआ. इस तरह से श्रीलंका ए की टीम को हार का सामना करना पड़ा और इंडिया ए की टीम को 8 रनों से जीत मिली.
दनादन 3 चौके, सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत-
इस मुकाबले में इंडिया ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत काफी शानदार किया. लेकिन पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए. वैभव सूर्यवंशी ने 3 चौके लगाए. लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. एक गेंद को हिट करने के चक्कर में कैद थमा बैठे. सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 14 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 116.67 का रहा.
इंडिया ए ने दिया 278 रन का टारगेट-
इंडिया ए की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया. ऋतिराज गायकवाड़ ने धमाकेदार शतक बनाया. ऋतुराज ने टीम को संभाल लिया और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. ऋतुराज ने 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 88.60 का रहा. जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रनों की पारी खेली. इस दौरान एक छक्का और 2 चौके लगाए. आयुष बदोनी ने 24 रन और सूर्यांश ने 26 रन बनाए.
अरशाद खान ने श्रीलंकाई टीम को रोका-
278 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए टीम सिर्फ 269 रन ही बना सकी. एक समय श्रीलंका एक की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी. जीत एकदम सामने दिख रही थी. लेकिन अरशाद खान के एक ओवर में 3 विकेट गिर गया और श्रीलंका ए की टीम मैच हार गई.
ये भी पढ़ें: