जिम्बाब्वे के हरारे में आईसीसी मेन्स वनडे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के साथ चल रहा है. इस दौरान भारत के तूफानी बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर चला है. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में शानदार 175 रनों की पारी खेली है. सूर्यवंशी के शतक की बदौलत भारत ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है.
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी-
भारत के कप्तान आयुष महात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की बड़ी पारी खेली. इस दौरान वैभव ने 15 छक्के लगाए और 15 चौके लगाए. इस मैच में अपनी पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों का सामना किया. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने शानदार 142 रन की पार्टनरशिप की. जिसकी बदौलत टीम इंडिया का स्टोर 300 के पार पहुंच गया.
वैभव सूर्यवंशी ने अपना शतक सिर्फ 55 गेंदों में पूरा किया. वैभव ने इस दौरान 8 चौके और 8 छक्के लगाए.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव का प्रदर्शन-
इससे पहले इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने 3 अर्धशतक बनाया है. वैभव ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
बिहार के रहने वाले हैं सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उनका घर ताजपुर गांव में है. सूर्यवंशी अपने पिता संजीव सूर्यवंशी के साथ रोजाना 90 किलोमीटर का सफर तय करके राजधानी पटना जाते थे, क्योंकि उनके जिले में क्रिकेट के लिए सुविधाओं की कमी थी. सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां सिर्फ 3 घंटे सोती थी और सुबह 2 बजे उठकर उनके लिए खाना बनाती थी. उन्होंने बताया था कि उनके पिता ने नौकरी छोड़ दी थी.
वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल 284 दिन की उम्र में उन्होंने साल 2023-24 रणजी ट्रॉफी सत्र में बिहार के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी के आइडल क्रिकेटर ब्रायन लारा हैं.
ये भी पढ़ें: