ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने एक धमाकेदार पारी खेली और इंडिया ए टीम को चैंपियन बनाया. सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 94 रन ठोक डाले. इस दौरान उन्होंने लिस्ट-ए में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले दुनिया के बल्लेबाज बन गए. 15 साल सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इतनी छोटी उम्र में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम कौन से 10 रिकॉर्ड्स दर्ज हैं.
सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड-
ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर 50 रन बनाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाड़ी कौशल्या वीरारत्ने के नाम दर्ज था. उन्होंने सालल 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. लेकिन अब इस रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है.
शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज-
सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये कारनामा 14 साल 272 दिन में किया था. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की तरफ से खेलते हुए शतक बनाया था. इस मैच में सूर्यवंशी ने 190 रनों की दमदार पारी खेली थी.
सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड-
सूर्यवंशी दुनिया में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 59 गेंदों में 150 रन बनाए थे. उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था. डिविलियर्स ने साल 2015 में 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे.
यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक-
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. उन्होंने अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक बनाया था. ये अंडर-19 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक भी था.
रणजी डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी-
वैभव सूर्यवंशी के नाम रणजी ट्रॉफी में भी एक रिकॉर्ड दर्ज है. सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट 12 साल 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. रणजी ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी अलीमुद्दीन हैं. जिन्होंने 12 साल 73 दिन में डेब्यू किया था.
लिस्ट-ए का फाइनल खेलने वाले सबसे युवा-
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल लेबल पर लिस्ट-ए क्रिकेट में फाइनल मुकाबला खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने 15 साल 86 दिन में फाइनल मुकाबला खेला है. ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में इंडिया ए और श्रीलंका ए की भिड़ंत हुई. जिसमें सूर्यवंशी ने 94 रनों की पारी खेली.
लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय-
वैभव सूर्यवंशी के नाम भारत में सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ 13 साल 269 दिन में डेब्यू किया था. इससे पहले ये रिकॉर्ड अली अकबर के नाम दर्ज था. जिन्होंने 14 साल 51 दिन में लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया था.
पॉवरप्ले में सबसे तेज फिफ्टी-
इंटरनेशनल क्रिकेट में लिस्ट-ए मुकाबलों में पॉवरप्ले में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने पॉवरप्ले में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है.
तीसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया था. हालांकि ईशान किशन ने 33 गेंदों और अनमोलप्रीत ने 35 गेंदों में ये रिकॉर्ड बनाया है.
IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए हैं. सूर्यवंशी ने ये कमाल आईपीएल 2026 में किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज था.
ये भी पढ़ें: