Advertisement

स्पिनिंग व्हील पर 30 गेंद पर 60 रन का चैलेंज, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल को मिलेगी जीत?

IPL 2026 में एलिमिनेटर मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने रेडबुल चैलेंज में हिस्सा लिया. इसमें एक स्पिनिंग व्हील पर 30 गेंद में 60 रन बनाने थे. वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और इस चैलेंज को जीत लिया.

Vaibhav sooryavanshi and dhruv jurel
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ध्रुव जुरेल ने रेड बुल चैलेंज की चुनौती स्वीकार करते नजर आए. इस दौरान एक शर्त ये थी कि 30 गेंद में 60 रन बनाने का चैलेंज एक घूमते पहिए पर बनाना था.

घूमते पहिए पर 30 गेंद पर 60 रन की चुनौती-
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल को चुनौती वाला ये वीडियो रेडबुल इंडिया के आधिकारिक पेज पर पोस्ट किया गया था. इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों स्पिनिंग व्हील पर 30 गेंद पर 60 रन बनाने थे. इसमें कुछ शर्ते भी थी. इसमें एक घूमता हुआ स्पिनिंग व्हील था. जिसमें चारों तरफ 1, 4, 6, आउट के निशान बने थे.

इस खेल में अगर गेंद 4 रन के निशान पर जाती तो 4 रन मिले, अगर गेंद 6 रन के निशान र जाती तो 6 रन मिलते. इस खेल में एक नियम ये भी था कि हर 5वीं गेंद पर बल्लेबाज बदल जाएंगे.

पहले सूर्यवंशी की बल्लेबाजी-
इस वीडियो में सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए आते हैं. सूर्यवंशी 5 गेंद में 10 रन बनाते हैं. जब 5 गेंद खत्म हो जाता है तो बल्लेबाज बदल जाता है. 

फिर जुरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी-
अब ध्रुव जुरेल आते हैं. जिसको 25 गेंद में 50 रन बनाने हैं. जुरेल पहली 2 गेंदों में 10 रन बना देते थे. इसमें एक छक्का और एक चौका शामिल है. अब 23 गेंद बाकी है और टीम के 20 रन बन चुके हैं.

इस बीच एक पावर स्पेल आता है. जिसमें बल्लेबाज जितना रन बनाएगा, उसका डबल रन स्कोर में जुड़ेगा. लेकिन जुरेल एक गेंद सिर्फ एक रन बनाते हैं. इस तरह से उनके खाते में 2 रन जुड़ जाते हैं. इस तरह से 10 गेंद में 30 रन हो चुके हैं. अब सिर्फ 20 गेंद बाकी है और 30 रन बनाने हैं.

सू्र्यवंशी ने बदला गेम-
अब बल्लेबाज फिर बदल जाता है और वैभव सूर्यवंशी आते हैं. सूर्यवंशी पहली गेंद पर 4 रन बनाते हैं. इसके बाद एक गेंद पर कोई रन नहीं बनता है. इसके बाद सूर्यवंशी 6 रन बनाते हैं. इस तरह से स्कोर 40 रन तक पहुंच जाता है. जब सूर्यवंशी की बल्लेबाजी खत्म होती है तो स्कोर 42 रन पहुंच जाता है.

आखिरी 15 गेंद पर 19 रन की जरूरत-
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल को 15 गेंद में 19 रन की जरूरत है. ध्रुव जुरेल के हाथ में बैट है. लेकिन जब स्कोर 43 रन रहता है तो जुरेल आउट हो जाते हैं. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सूर्यवंशी आते हैं. सूर्यवंशी टीम को जीत तक पहुंचाते हैं. एक समय सिर्फ 4 गेंद बाकी था और 7 रन की जरूरत थी. सूर्यवंशी ने चौका जड़ दिया. अब 3 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी और सूर्यवंशी ने छक्का मारकर जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement