Advertisement

सहवाग से लेकर गावस्कर तक... वैभव सर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की उठ रही मांग

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी ने अब तक 680 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन की बदौलत उनको टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है. वीरेंद्र सहवाग से लेकर सुनील गावस्कर तक वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर चुके हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

आईपीएल के इस सीजन में हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही नाम आ रहा है. वो नाम वैभव सूर्यवंशी का है. वैभव सूर्यवंशी का खेल भी वैसा ही रहे हैं. 15 साल के इस लड़के का खेल किसी अनुभवी खिलाड़ी जैसा है. हर कोई सूर्यवंशी की तारीफ कर रहा है. कई क्रिकेटर्स इस क्रिकेटर को टीम इंडिया में लाने की भी मांग कर रहे हैं. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग के साथ सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल हो गया है.

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की मांग-
दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 'स्पोर्ट्स तक' से बातचीत में कहा कि वह टी20 क्रिकेट के लिए बिल्कुल तैयार है. मैं आशा करता हूं कि इंग्लैड के लिए जो टी20 के लिए सेलेक्शन होगा तो उन्हें स्क्वॉड में जगह मिलेगी. उन्हें उस टीम में होना चाहिए, क्योंकि इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अगर उनको टीम में जगह नहीं देंगे, तब कब देंगे?

इतना ही नहीं, सुनील गावस्कर ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कहते हैं कि अभी सूर्यवंशी की उम्र  कम है और उनको टीम इंडिया में लाने के लिए इंतजार करना चाहिए. इसपर सुनील गावस्कर ने कहा कि उम्र को मत देखिए, क्योंकि वो 15 साल की उम्र में जिस तरह बड़े खिलाड़ियों की गेंदों पर चौके-छक्के मार रहे हैं. जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है. उनको भी मार रहे हैं तो इनकी उम्र मत देखिए. सिर्फ ये देखिए कि वह किस तरह से खेल रहे हैं, किस अंदाज से खेल रहे हैं.

मैं सिलेक्टर होता तो सूर्यवंशी को मौका देता- सहवाग
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर में कई तेज पारियां देखी है. मैंने अपने करियर में भारत के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाई है. लेकिन जो इस लड़के ने बैटिंग की है, कोई सोच भी नहीं सकता था कि गेल के 59 छक्कों का रिकॉ्रड 15 साल का लड़का तोड़ देगा. मैं सिलेक्टर होता तो इसे टीम इंडिया में डाल देता.

आकाश चोपड़ा ने दी थी इंतजार का सलाह-
क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी का इंडिया डेब्यू कल ही होना जरूरी नहीं है. इसलिए इंतजार किया जा सकता है. वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं, इसलिए कोई हड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम इंडिया के दोनों ओपनर शानदार कर रहे हैं तो उनको हटाया नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement