scorecardresearch

Orange Cap Race: सुदर्शन, सूर्यवंशी या शुभमन गिल... ऑरेंज कैप को लेकर कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा. इस दौरान ऑरेंज कैप को लेकर भी रेस होगी. इस रेस में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल शामिल हैं. इन तीनों खिलाड़ियों के रनों में काफी कम अंतर है. जो भी खिलाड़ी इस मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाएगा, ऑरैंज कैप की दौड़ में वो आगे निकल जाएगा.

Vaibhav Sooryavanshi, shubhman gill and Sai sudharsans Vaibhav Sooryavanshi, shubhman gill and Sai sudharsans

इंडियन प्रीमियर लीग 2206 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज यानी 29 मई को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस बीच एक और मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला 3 खिलाड़ियों के बीच होगा. ये तीनों खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल हैं. इन तीनों खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप की रेस होगी. फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी टॉप पर हैं और साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं.

3 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला-
क्वालिफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होना है. इस मैच के दौरान एक और मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के साथ साई सुदर्शन और शुभमन गिल का होना है. ऑरेंज कैप की रेस में ये तीनों खिलाड़ी बने हुए हैं. सू्र्यवंशी टॉप पर है. जबकि दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं. वैसे तो तीसरे नंबर पर हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं और चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं. लेकिन हैदराबाद की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है. इसलिए शुभमन गिल के पास भी ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है.

वैभव सूर्यवंशी टॉप पर-
आईपीएल के इस सीजन में ऑरेंज कैप की जंग रोचक हो गई है. आज जिन दो टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबला होना है. उन टीमों के तीन खिलाडि़यों में ऑरेंज कैप की लड़ाई है. रेस में टॉप पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी 680 रन बना चुके हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 65 छक्के लगाए हैं, जो आईपीएल के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा है. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 242 का है. सूर्यवंशी ने एक शतक, 5 अर्धशतक और 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में 29 गेंदों पर धमाकेदार 97 रन बनाए हैं.

सूर्यवंशी से 28 रन पीछे सुदर्शन-
ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं. साई सुदर्शन वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ 28 रन पीछे हैं. सुदर्शन ने अब तक 652 रन बनाए हैं. इस दौरान सुदर्शन ने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. सुदर्शन ने इस दौरान 29 छक्के जड़े हैं. सुदर्शन का स्ट्राइक रेट 157 का है.

शुभमन गिल काफी पीछे, लेकिन मौका भी-
शुभमन गिल रनों के मामले में वैभव सूर्यवंशी और साई सुदर्शन से काफी पीछे हैं. शुभमन गिल अब तक सिर्फ 618 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं. अगर गिल को ऑरेंज कैप हासिल करना है तो एक बड़ी पारी खेलनी होगी और ये भी दुआ करनी होगी कि साई सुदर्शन और वैभव सूर्यवंशी सस्ते में निपट जाएं. गिल ने 6 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि 4 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. गिल ने 30 छक्के भी लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 159 का रहा है.

ये भी पढ़ें: