Advertisement

India Semi Final Scenario: आज वेस्टइंडीज हारे... साउथ अफ्रीका जीते, आखिर ऐसा क्यों चाहता है भारत?

T20 World Cup 2026 SA vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार को दो मैच खेले जाने हैं. पहला मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच और दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है. पहले ग्रुप की सेमीफाइनल के लिए तस्वीर आज साफ हो जाएगी. भारत जहां जिम्बाब्वे को हराना चाहेगा, वहीं वेस्टइंडीज की हार और साउथ अफ्रीका की जीत की कामना करेगा. आइए जानते हैं भारत आखिर ऐसा क्यों चाहता है? 

India Semi Final Scenario (File Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ग्रुप-2 की गुत्थी सेमीफाइनल के लिए लगभग सुलझ चुकी है. गुरुवार को ग्रुप-1 के सेमीफाइनल के लिए तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार को दो मैच खेले जाने हैं. पहला मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच और दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है. भारत जहां जिम्बाब्वे को हराना चाहेगा, वहीं वेस्टइंडीज की हार और साउथ अफ्रीका की जीत की कामना करेगा. आइए जानते हैं भारत आखिर ऐसा क्यों चाहता है? 

साउथ अफ्रीका से हार ने भारत का खेल किया खराब
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में अजेय रही टीम इंडिया को सुपर-8 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका से हार ने भारत का सेमीफाइनल में पहुचने का पूरा खेल खराब कर दिया है. साउथ अफ्रीका के 187/7 के जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी. इस तरह से साउथ अफ्रीका ने 76 रन से टीम इंडिया को हरा दिया था.

इस हार के चलते भारत का रन रेट -3.800 तक पहुंच गया है. ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 में अपने अपने बचे दोनों मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. सुपर-8 में भारत को गुरुवार को जिम्बाब्वे से और 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. भारत को इन दो मैचों को तो जीतना ही होगा, उधर, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है. अब वेस्टइंडीज का रन रेट नीचे गिरना ही भारतीय टीम का कल्याण कर सकता है.

...तो इसलिए भारत चाहता है वेस्टइंडीज हारे और साउथ अफ्रीका जीते
भारत और जिम्बाब्वे के बीच चैन्नई में मैच गुरुवार की शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. उससे पहले दोपहर 3:00 बजे से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाना है. भारतीय टीम और भारत के क्रिकेट प्रेमी साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ करेंगे. साउथ अफ्रीका की टीम यदि इस मैच में वेस्टइंडीज को हरा देती है तो वेस्टइंडीज का रन रेट नीचे गिरेगा.

इसके बाद भारत अपने सुपर-8 के मैच में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा देता है तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो सकता है. आपको मालूम हो कि टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. भारतीय टीम को जिम्बाब्वे को कम से कम 100 रनों से हरा दे तो उसका रन रेट साउथ अफ्रीका के पास आ सकता है. यदि भारत रन चेज करता है तो 150 के लक्ष्य का पीछा उसे 15 ओवर के अंदर करना होगा. 

सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या बन रहा समीकरण 
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका में से जो भी टीम जीतेगी उसके 4 अंक हो जाएंगे. यदि वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज के 4 अंक हो जाएंगे. ऐसा होने पर भारत को फिर जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा. यदि दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो फिर भारतीय टीम के पास वेस्टइंडीज को कितने बड़े मार्जिन से हराना होगा इसका स्पष्ट समीकरण होगा. ऐसी स्थिति न आए इससे पहले टीम इंडिया जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना चाहेगी.

यदि साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. फिर भारत ने जिम्बाब्वे को मात दे दी तो ऐसी स्थिति में भी भारत को वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा. यही मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेगा. यदि जिम्बाब्वे ने भारत और फिर साउथ अफ्रीका दोनों को सुपर-8 में हरा दिया तो ऐसी स्थिति में भारत और वेस्टइंडीज पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा होगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें गुरुवार को इस पर होंगी कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का नतीजा क्या होता है. भारत के क्रिकेट प्रेमी दुआ करेंगे कि साउथ अफ्रीका मैच में जीत जाए और अंत में भारत अपने दोनों मैच जीत जाए.

सुपर-8 में ग्रुप ए के मैच 
26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (अहमदाबाद)
26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिल्ली)
1 मार्च: भारत बनाम वेस्ट इंडीज (कोलकाता)

भारत बनाम जिम्बाब्वे: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement