भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर' शिखर धवन ने हाल ही के दिनों में 40 की उम्र अपनी दूसरी शादी रचा ली है. धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रचाई है. बता दें कि, शिखर और सोफी पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.पूर्व पत्नी आएशा मुखर्जी से तलाक के बाद, शिखर और सोफी की दिल्ली-एनसीआर में हुई निजी शादी में क्रिकेट सितारे और उनके परिवार वाले शामिल हुए. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर शिखर धवन की दुल्हनिया हैं कौन.
शिखर और सोफी की प्रेम कहानी
शिखर और सोफी कई सालों तक चुपचाप एक-दूसरे को डेट करते रहे. खबरों के मुताबिक, उनकी मुलाकात दुबई में हुई, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. उनके डेटिंग की अटकलें तब और तेज हो गईं जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी को शिखर के साथ स्टैंड में देखा गया. मई 2025 में, उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया.
2023 में हुआ था तलाक
बता दें कि, शिखर की शादी आयशा मुखर्जी से 11 सालों तक चली और उनका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है. लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया.
कौन है सोफी शाइन
सोफी शाइन का जन्म आयरलैंड में हुआ था और उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज में पढ़ाई की, जहां से उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग/मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद सोफी ने कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई. सोफी ने कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपने करियर की शुरुआत आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में की थी. इसके अलावा ये कहा जाता है कि सोफी अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी काम कर चुकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सोफी की कुल नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
शिखर की कुल संपत्ति
जीक्यू और टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिखर की कुल संपत्ति लगभग 125 से 155 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: