Team India (File Photo: PTI)
Team India (File Photo: PTI)
India vs South Africa T20 World Cup Super 8: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन रहा है. अब टीम इंडिया सुपर-8 में धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है. भारत को सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से खेलना है. भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शानदार रिकॉर्ड रहा है. ऐसे में भारत का रिकॉर्ड देख टेंशन में साउथ अफ्रीका है.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कब और कहां खेला जाएगा मैच
सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच 22 फरवरी दिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 6:30 बजे होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. हालांकि बड़े मैचों में स्पिनरों की भूमिका भी अहम हो सकती है.
कहां देख सकते हैं भारत-साउथ अफ्रीका मैच
सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. यदि आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
साउथ अफ्रीका के बाद इन टीमों से मैच खेलेगा भारत
सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम को 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया को 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मैच खेलना है. सुपर 8 में भारतीय टीम के सभी मैच शाम 7 बजे से होंगे. कुल 9 दिन चलने वाले सुपर-8 स्टेज में 12 मुकाबले खेले जाएंगे. टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा शानदार है भारत का रिकॉर्ड
टी-20 विश्व कप में भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया इस देश के खिलाफ अभी तक खेले गए 7 मैचों में 5 बार जीत दर्ज कर चुकी है. उधर, साउथ अफ्रीका टीम को सिर्फ दो बार ही जीत नसीब हुई है. टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भी भारत का पलड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 32 टी-20 मैच खेले गए हैं. इसमें 19 मैचों भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि 12 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी है. एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका को हराने के लिए तैयार है. टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखते हुए भारत की जीत पक्की मानी जा रही है.
सुपर-8 स्टेज में भारत के मैच
1. 22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
2. 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे
3. 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज
सुपर-8 और नॉकआउट मैचों का ऐसा है शेड्यूल
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका
22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका
23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान
25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका
26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज
26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे
27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड
28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका
1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका
1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज
4 मार्च: पहला सेमीफाइनल
5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल
8 मार्च: फाइनल
टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
टी-20 विश्व कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना माफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.