कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान, जिनको सौंपी गई अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम का ऐलान किया है. इस टीम की कप्तानी यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी को बनाया गया है. यशवर्धन सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के रहने वाले हैं.

India Men's U19 squads captain Yashwardhan Singh Chauhan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम का ऐलान किया है. टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी को बनाया गया है. इस टीम में मशहूर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह दी गई है. अंडर-19 टीम की कमान संभाल रहे यशवर्धन सिंह चौहान मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. वो चंबल इलाके से आते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि यशवर्धन सिंह चौहान कौन हैं?

यशवर्धन चौहान को मिली अंडर-19 टीम की कमान-
बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने अंडर-19 मेंस टीम का ऐलान किया है. ये टीम आगामी श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई है. इस टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है. यशवर्धन ने सत्र 2026 में हरफनमौला प्रदर्शन किया है. इस दौरे के दौरान 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे. यशवर्धन सिंह व्हाइट बॉल और रेड बॉल टीम की कप्तानी करेंगे. 

यशवर्धन को धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम-
यशवर्धन सिंह चौरान चंबल इलाके के रहने वाले हैं. यशवर्धन सिंह चौहान ने इस साल कूच बिहार ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. यशवर्धन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे. उन्होंने 8 मैचों में 57 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 5 फाइव विकेट हॉल हासिल किए. इसके साथ ही यशवर्धन ने 42.31 की औसत से 550 रन भी बनाए थे. इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है.

यशवर्धन सिंह ने साल 2023 में अंडर-15 में भी धमाकेदार खेल दिखाया था. उन्होंने 39 चौके 6 छक्के की मदद से तिहरा शतक ठोका था. 13 साल की उम्र में यशवर्धन ने इंदौर के खिलाफ 391 रन बनाए थे. यशवर्धन 425 रन की पारी भी खेल चुके हैं.

3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले-
श्रीलंका दौरे में यशवर्धन सिंह चौहान की कप्तानी में अंडर-19 टीम को 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेलना है. तीनों वनडे मुकाबले श्रीलंका के हम्बनटोटा में खेले जाएंगे. पहला मैच 4 जुलाई, दूसरा मैच 6 जुलाई और 9 जुलाई को तीसरा मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही पहली मल्टी-डे मुकाबला 13-16 जुलाई तक गाले में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मल्टी-डे मुकाबला 20-23 जुलाई तक कोलंबो में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED