Best bikes under 70,000: 70 हजार के बजट में खरीद सकते हैं ये 5 नई बाइक, पैसों की दिक्कत नहीं, समझें EMI का आसान प्लान

नई ब्रांड न्यू बाइक खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन लोग सोचते हैं कि इसके लिए उन्हें एक से डेढ़ लाख खर्चने होंगे, जो कि पूरी तरह से गलत है. होंडा और टीवीएस की कई ऐसी बाइक्स आती हैं, जिनकी कीमत कम है और आपको ये EMI पर मिल जाएंगी, जिससे आपको इसे खरीदना और आसान हो जाएगा.

Budget Friendly Bikes
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

आज के समय में बाइक सिर्फ सफर का साधन नहीं रही, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है. कॉलेज जाना हो, ऑफिस पहुंचना हो या रोज के छोटे-बड़े काम, एक अच्छी बाइक काफी काम आसान कर देती है. लेकिन कई लोग बजट कम होने की वजह से नई बाइक खरीदने का प्लान टाल देते हैं. अगर आपका बजट करीब 70 हजार रुपए है, तो बाजार में कई ऐसे बाइक्स मौजूद हैं जो अच्छी माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं. अगर एकमुश्त पैसे देना मुश्किल है, तो आसान EMI के जरिए भी इन्हें खरीदा जा सकता है.

Hero HF 100
अगर आप कम कीमत में बेहतर माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो आपके लिए Hero HF 100 खरीदना अच्छा हो सकता है. यह बाइक रोजाना आने-जाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें 100cc का इंजन मिलता है, जो कम ईंधन में अच्छी दूरी तय करने में मदद करती है. बाइक का रखरखाव भी ज्यादा महंगा नहीं पड़ता. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 से 70 हजार रुपए के बीच है. 

Honda Shine 100
Honda Shine 100 उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है जो लंबे समय तक चलने वाली और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं. इसमें 100cc इंजन मिलता है और कंपनी बेहतर माइलेज का दावा करती है. इसकी सीट आरामदायक है, इसलिए रोजाना सफर करने वालों के लिए यह अच्छी साबित हो सकती है. कीमत भी 70 हजार रुपए के बजट के आसपास रहती है.

TVS Sport
अगर आप कम बजट में थोड़ा स्पोर्टी लुक चाहते हैं, तो TVS Sport पर भी नजर डाल सकते हैं. यह बाइक अपनी माइलेज और हल्के वजन के लिए जानी जाती है. शहर और गांव, दोनों जगह चलाने में यह आसान रहती है. इसकी शुरुआती कीमत भी 70 हजार रुपए के आसपास है.

Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe लंबे समय से बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में शामिल रही है. मजबूत इंजन, आरामदायक सीट और कम मेंटेनेंस बड़ी खासियत मानी जाती है. अगर आपका रोज का सफर ज्यादा है, तो यह बाइक आपके जेब पर कम बोझ डालेगी.

TVS XL100 Heavy Duty
अगर आपको बाइक के साथ सामान भी ढोना पड़ता है या गांव और छोटे शहरों में ज्यादा इस्तेमाल करना है, तो TVS XL100 Heavy Duty भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी लोडिंग क्षमता अच्छी मानी जाती है और रखरखाव का खर्च भी कम रहता है.

EMI से कैसे होगी आसान खरीदारी?
अगर आपके पास पूरी रकम एक साथ नहीं है, तो फाइनेंस के जरिए बाइक खरीदना शुरूआत में आपकी जेब के लिए आसान हो सकता है. मान लीजिए बाइक की कीमत करीब 70 हजार रुपए है और आप 10 से 15 हजार रुपए डाउन पेमेंट कर देते हैं. इसके बाद बची हुई राशि को 1 साल की EMI में बांध देते हैं. अब समझिए कि आपको और 55 हजार रुपए देना है और ब्याज अलग से. ऐसे में हर महीने का EMI का खर्च आपको 5,000 हजार तक आएगा. 

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ कीमत देखकर बाइक खरीदना समझदारी नहीं है. माइलेज, सर्विस सेंटर की उपलब्धता, स्पेयर पार्ट्स की कीमत, वारंटी और ऑन-रोड प्राइस एक बार जरूर जांच लें. साथ ही EMI लेने से पहले ब्याज दर और कुल भुगतान की राशि अच्छे से समझना भी जरूरी है. अच्छे से समझने और दूसरे बैंकों से तुलना करने के बाद ही सही EMI चुनें. 

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED