ट्रैवल के दौरान सबसे बड़ी परेशानी अक्सर जगह तक पहुंचना नहीं, बल्कि यह तय करना होता है कि कहां खाएं, कौन सा रास्ता लें या कौन सी जगह सच में घूमने लायक है. इसी परेशानी को हल करने के लिए Google ने Google Maps में नया AI फीचर Ask Maps लॉन्च किया है. यह फीचर भारत और अमेरिका में शुरू हो चुका है.
क्या है Ask Maps फीचर?
Ask Maps एक AI बेस्ड टूल है, जिसमें यूजर अब सामान्य सर्च की बजाय सीधे सवाल पूछ सकते हैं. जैसे शांत और अच्छा कैफे कहां है? या डेट नाइट के लिए बेस्ट जगह कौन सी है? यह फीचर टेक्स्ट या वॉइस दोनों से काम करता है और जवाब में मैप के साथ पूरी जानकारी देता है.
कैसे करता है काम?
Google के मुताबिक, यह फीचर 300 मिलियन से ज्यादा लोकेशन डेटा और 500 मिलियन यूजर्स के रिव्यू, फोटो और ट्रैफिक जानकारी का इस्तेमाल करता है. यह यूजर की पसंद, समय, भीड़ और लोकेशन के हिसाब से पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है.
यूज कैसे करें?
सबसे पहले Google Maps ऐप अपडेट करें
अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें
सर्च बार के नीचे दिख रहे Ask Maps बटन पर क्लिक करें
अब सवाल टाइप करें या बोलें
इसके बाद आपको मैप के साथ पूरी प्लानिंग मिल जाएगी, जिसमें रूट, टाइम और आसपास की जगहों की जानकारी होगी.
क्या खास है इसमें?
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत है कि आप फॉलो-अप सवाल भी पूछ सकते हैं. यानी अगर पहला जवाब पसंद नहीं आया, तो उसी चैट में और सवाल करके प्लान को बेहतर बना सकते हैं.
डेट नाइट के लिए रोमांटिक जगह पूछ सकते हैं
सोलो टाइम के लिए शांत कैफे खोज सकते हैं
फोटो के लिए सही लोकेशन और टाइम जान सकते हैं
वॉक या रन के लिए अच्छा रूट प्लान कर सकते हैं
क्यों है यह उपयोगी?
यह फीचर सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपकी जरूरत, मूड और समय के हिसाब से सही जगह चुनने में मदद करता है. कई बार यह फीचर तुरंत सभी यूजर्स को उपलब्ध नहीं होता है, क्योंकि यह server-side rollout के तहत धीरे-धीरे जारी किया जाता है. अगर आपके फोन में यह फीचर अभी दिखाई नहीं दे रहा है तो इंतजार कर लें.