Advertisement

Laptop की Battery हो गई डाउन, और काम रह गया बीच में अटका... तो इस तरह करें उसे Car के USB Port से चार्ज

आजकल लोग कहीं ट्रैवल के दौरान भी लैपटॉप लेकर चलते हैं. उन्हें लैपटॉप की जरूरत किसी भी समय पड़ सकती है. कई बार वह कार से ट्रैवल करते समय भी लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बैटरी डॉउन होने पर कोशिश करते हैं कि कार के चार्जिंग पोर्ट से ही लैपटॉप चार्ज कर लें. लेकिन ऐसा करना लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकता है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

आज के समय में लोगों को सफर के दौरान भी लैपटॉप का इस्तेमाल करना पड़ता है. फिर चाहे वह ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लास हो या कोई जरूरी प्रोजेक्ट, लैपटॉप हर जगह साथ रहता है. ऐसे में जब इसकी बैटरी खत्म होने लगती है तो कई लोग कार के USB पोर्ट से लैपटॉप चार्ज करने लगते हैं. लेकिन सवाल है कि क्या कार का USB पोर्ट लैपटॉप चार्ज करने के लिए सही है? 

क्यों नहीं होता लैपटॉप कार USB पोर्ट से चार्ज?

कार में दिया गया USB पोर्ट ज्यादातर फोन चार्ज करने, म्यूजिक चलाने और डेटा ट्रांसफर जैसे कामों के लिए होता है. इसमें मिलने वाली बिजली आमतौर पर लैपटॉप की जरूरत से काफी कम होती है. कई लैपटॉप को चार्ज होने के लिए 45W, 65W या इससे ज्यादा पावर की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में कार के USB पोर्ट लैपटॉप को चार्ज करने लायक पावर नहीं मिल पाती है.

अगर USB पोर्ट से लैपटॉप को कम पावर मिल रही है तो चार्जिंग बहुत ज्यादा धीमी हो सकती है. कई बार लैपटॉप चार्ज होने के बजाय इस्तेमाल करते समय उसकी बैटरी और कम होने लगती है. इसलिए सिर्फ केबल लगाने से यह जरूरी नहीं कि लैपटॉप सही तरीके से चार्ज हो रहा हो.

कैसे करें कार USB पोर्ट से लैपटॉप चार्ज?

अगर सफर के दौरान लैपटॉप चार्ज करना जरूरी है तो USB PD सपोर्ट वाला अच्छा कार चार्जर इस्तेमाल करना चाहिए. इसे कार के 12V सॉकेट में लगाया जाता है. ऐसे चार्जर 45W, 65W या उससे ज्यादा पावर दे सकते हैं. अगर आपका लैपटॉप ज्यादा पावर मांगता है तो पावर इन्वर्टर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

लैपटॉप चार्ज करते समय रखें इन बातों का ध्यान

लैपटॉप चार्ज करते समय कार की बैटरी का ध्यान रखना भी जरूरी है. अगर इंजन बंद है और आप लंबे समय तक लैपटॉप चार्ज करते हैं तो कार की बैटरी कमजोर या डिस्चार्ज हो सकती है. इसलिए जरूरत के हिसाब से ही चार्जिंग करें और अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement