भारत की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी ऐप' लॉन्च हो चुकी है. भारत टैक्सी ऐप कैब एग्रीगेटर मार्केट में आ चुकी है, जिससे ओला-उबर जैसी कैब सर्विस को कड़ी टक्कर मिलेगी. ये एक नया भारतीय ऐप है जो ओला-उबर के मुकाबले कम दाम में राइड ऑफर करेगा. इस ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं, साथ ही इसपर 1 लाख से ज्यादा ड्राइवर भी रजिस्टर्ड हैं.
भारत टैक्सी ऐप के जरिए टैक्सी, कैब, ऑटो और बाइक बुक आराम से की जा सकती है. लेकिन सबसे बढ़ा सवाल उठता है कि अगर आप इस ऐप के ज़रिए राइड बुक करना चाहते हैं तो कैसे करेंगे. चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.
ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन
सबसे पहला कदम होगा प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करने का. जिसके बाद यूज़र इस ऐप पर खुद को रजिस्टर करेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए यूज़र को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी को दर्ज करने के बाद, यूज़र को अपना नाम, ईमेल आईडी, जेंडर और अन्य जानकारी भरनी होगी.
फेक ऐप की भरमार
'भारत टैक्सी' जितनी पॉपुलर हुई है, उसे को देखते हुए प्ले स्टोर पर फेक एप्स की भी भरमार है. ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप सही ऐप को डाउनलोड करें. जिससे की आप किसी प्रकार की ठगी का शिकार न बन जाएं. इसलिए आपके लिए हम प्ले स्टोर पर ओरिजीनल ऐप का फोटो लगा रहे हैं.
कैसे होगी राइड बुक
ऐप के यूज़र्स को लोकेशन एक्सेस की पर्मिशन ऑन करनी होगी. ताकि ऐप राइड बुक करने के लिए सही लोकेशन पकड़ सके. लोकेशन एक्सेस देने के बाद, यूज़र अपनी करेंट लोकेशन और डेस्टिनेशन को चुन सकता है. इससे ऐप को आपके रूट के बारे में पता चलेगा.
रूट सलेक्ट होने के बाद यूज़र वाहन कैटेगरी से वाहन का सलेक्शन करेगा. जैसे कार, ऑटो, बाइक आदि. सभी का किराया अलग-अलग होगा. यूज़र अपनी सुविधा के अनुसार वाहन का चयन करेगा. ऐप में आप डेस्टिनेशन की दूरी, समय और किराया सब देख सकेंगे.
सेवा की विशेषताएं और पेमेंट प्रक्रिया
भारत टैक्सी ऐप यूजर्स को लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, ड्राइवर की जानकारी और सफर के दौरान कमोडेट फ्रेंडली विकल्प प्रदान करता है. डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर आप ड्राइवर को पेमेंट करें. पेमेंट प्रक्रिया को भी काफी आसान बनाया गया है.