Youtube Feature: अपनी पसंद की भाषा में देख पाएंगे कोई भी वीडियो, जानें क्या है यूट्यूब एक्सप्रेसिव स्पीच फीचर?

YouTube पर अब मनचाहा वीडियो अपनी पसंद की भाषा में देख सकेंगे. यानी अगर कोरियन वीडियो देखना चाहते हैं तो हिंदी, अंग्रेजी समेत 27 भाषाओं में देखने का विकल्प मिलेगा.

YouTube Expressive Speech Feature
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

यूट्यूब के दर्शकों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि जब वह अपनी नेटिव भाषा से हटकर किसी दूसरी भाषा की वीडियो को देखने की चाह रखते हैं. हालांकि कई वीडियो की क्लोस्ड कैप्शन (CC) का ऑप्शन रहता है. लेकिन यह फीचर वीडियो के असर ऑडियो के एक्सपीरियंस को मार देता है. जिससे वीडियो को तो देखा जा सकता है, लेकिन ऑडियो की जगह कैप्शन पढ़ने पड़ते हैं, या डब की गई वीडियो में उस वीडियो के असल ऑडियो का रियल लाइफ एक्सपीरियंस नहीं मिल पाता है. हालांकि अब यह परेशानी दूर हो चुकी है, यूट्यूब का 'एक्सप्रेसिव स्पीच फीचर' इस परेशानी को दूर कर देता है.

क्या है यह फीचर?
यह फीचर फिलहाल हिंदी समेत 8 भाषाओं में उपलब्ध है. यह आपको किसी भी अन्य भाषा के वीडियो के ऑडियो को आपकी नेतिव भाषा में प्रोवाइड करवाएगा. इसका मकसद है कि किसी भी वीडियो के ऑडियो में जो एक्सप्रेशन होता है, उसे आप किसी भी दूसरी भाषा में महसूस कर सकें. जैसे कि गुस्से में आपको गुस्सा महसूस हो, एनर्जी के साथ कही गई बात में आपको एनर्जी फील हो सके. वहीं अगर कहीं दुख जैसी भावना है तो आप भी वही दुख महसूस कर सके. तभी इस फीचर में एक्सप्रेसिव शब्द है, क्योंकि फीचर ऑडियो को आपको असल इमोशन एक्सप्रेस करवाता है. अपको वीडियो बिलकुल भी किसी तरह से डब्ड नहीं लगेगी.

क्या होगा फायदा?
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे वीडियो की रीच बढ़ेगी. जो लोग किसी भी वीडियो का रियल लाइफ एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, लेकिन वीडियो दूसरी भाषा में है, ऐसे में वह इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे. उदाहरण के लिए अर्बी बहुत लोगों को नहीं आती, ऐसे में यह फीचर अर्बी ऑडियो को हिंदी में करेगा. जिससे कि जो लोग अर्बी की किसी वीडियो को देखना चाहते है. वह आसानी से देख सकेंगे. इससे किसी वीडियो पर नेगेटिव इम्पैक्ट की जगह उसकी रीच और ऑडियंस पर पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ेगा.

क्या है सबसे खास फीचर
आमतौर पर लोगों के जहन में यह आ रहा होगा कि केवल ऑडियो के साथ ही बदलाव होगा. लेकिन बता दें कि यह फीचर जब ऑन होगा तो ऑडियो के साथ लिप भी सिंक करेंगे. यानी अगर कोई किरदार हिंदी में बोलता हुआ सुनाई दे रहा है. तो उसके होंठ भी हिंदी के अनुसार ही हिलते हुए दिखेंगे. 

 

Read more!

RECOMMENDED