Advertisement

नहीं है इंटरनेट की जरूरत, पर कराना है रिचार्ज... तो आपके काम की है ये खबर, अब मिलेगा 30 दिन वाला रिचार्ज भी

कई लोगों के साथ होता है कि उनके पास केवल फीचर फोन होता है, जिसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है. ऐसे लोगों को ध्यान में रखने हुए रिचार्ज कंपनी ऐसे प्लान ला रही है, जिनमें केवल आपको वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी.

Mobile Recharge
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

मोबाइल रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है. अब जिन लोगों को मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है, उनके लिए अलग से सिर्फ कॉल और एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान देने की व्यवस्था की गई है. इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल प्लान चुन सकेंगे और बिना जरूरत डेटा के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे.

सिर्फ कॉल और एसएमएस वाला प्लान क्या है?

TRAI के अनुसार, वॉयस और एसएमएस Only Pack ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिनमें कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है, लेकिन मोबाइल डेटा शामिल नहीं होता. ये प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत कम या बिल्कुल नहीं होती.

पहले कई ग्राहकों को कॉल और एसएमएस के साथ डेटा वाला पैक लेना पड़ता था. ऐसे में जिन लोगों को इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करना था, उन्हें भी डेटा के लिए भुगतान करना पड़ सकता था. अलग वॉयस और एसएमएस प्लान का विकल्प मिलने से ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार रिचार्ज कर सकेंगे.

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस तरह के प्लान का फायदा खास तौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को हो सकता है. इसके अलावा ऐसे बुजुर्ग ग्राहक, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग और वे उपभोक्ता जिन्हें मोबाइल में सिर्फ कॉल और एसएमएस की जरूरत है, उनके लिए भी यह विकल्प उपयोगी हो सकता है. TRAI ने भी अलग वॉयस और एसएमएस वाउचर की जरूरत बताते हुए ऐसे उपभोक्ताओं की बात कही है.

30 दिन और लंबी वैलिडिटी वाले विकल्प

नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले संबंधित प्लान के साथ केवल वॉयस और एसएमएस वाला विकल्प उपलब्ध कराना होगा. इसके अलावा 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक ऐसा विकल्प भी उपलब्ध कराने का प्रावधान है. रिपोर्ट के अनुसार, नए नियम आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के 30 दिन बाद लागू होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement