Reduce Electricity Bill: AC की स्पीड के साथ तेजी से घूम रहा बिजली मीटर, तो घबराएं नहीं.. करें इस टिप का इस्तेमाल, बिल आएगा जीरो

अक्सर लोगों को लगता है कि ज्यादा एसी के इस्तेमाल से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है. लेकिन केवल कुछ आसान टिप्स के इस्तेमाल से बिजली के बिल को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

How To Reduce Electricity Bill While Using AC
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर हर घर की जरूरत बन जाता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए लोग घंटों इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बढ़ते इस्तेमाल के साथ बढ़ते बिजली के बिल की भी चिंता सताती है. कई लोग सोचते हैं कि लगातार एसी चलाने का मतलब भारी बिजली खर्च, जबकि सही तरीके अपनाकर आप आरामदायक ठंडक के साथ बिजली की अच्छी बचत भी कर सकते हैं. चलिए बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से एसी भी चलेगा और बिजली बिल भी कम रहेगा.

सही टेंपरेचर है जरूरी
अक्सर लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को कम टेंपरेचर पर चला देते हैं. लेकिन ऐसा करने से कंप्रेसर लगातार काम करता रहता है और बिजली की मीटर तेजी से घूमता है. कुछ एस्सपर्ट्स का कहना है कि 1 डिग्री 6 प्रतिशत बिजली की बचत कर सकती है. ऐसे में एसी को बहुत कम तापमान पर चलाने के बजाय एक बैलेंस्ड टेंपरेचर पर सेट करना बेहतर होता है. इससे कमरे में बराबर ठंडक भी मिलती है और बिजली बिल भी कम रहता है.

कितनी डिग्री है बेस्ट टेंपरेचर
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में गर्मी के दौरान तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक पहुंच जाता है. ऐसे में अगर आप एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं, तो यह बॉडी के लिए जरूरी ठंडक देता है. हमारा शरीर 36 से 37 डिग्री तापमान पर रहता है, इसलिए 24 डिग्री पर काफी ठंडा महसूस होती है. 18 डिग्री पर एसी चलाने से बिजली की खपत गैर जरूरी रूप से बढ़ती है. धीरे-धीरे 23-24 डिग्री पर एसी चलाने की आदत डालना बिजली बचत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

कमरे को करें पूरी तरह पैक
एसी चलाते समय सिर्फ दरवाजे बंद करना काफी नहीं होता, बल्कि खिड़कियों और पर्दों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है. अगर कमरे से ठंडी हवा बाहर निकलती रहेगी, तो एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. इसलिए खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें और पर्दे लगाकर सूरज की गर्मी को अंदर आने से रोकें. साथ ही टीवी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स भी गर्मी पैदा करते हैं, इसलिए जरूरत न होने पर इन्हें बंद रखना बेहतर रहता है. इससे कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद मिलती है.

बीच-बीच में करते रहें ऑन-ऑफ
कई लोग पूरी रात लगातार एसी चलाकर रखते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. बेहतर तरीका यह है कि कमरे के ठंडा होने के बाद कुछ समय के लिए एसी बंद कर दें. अगर कमरा अच्छी तरह पैक है, तो ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है. इससे बिजली की बचत भी होती है और शरीर को ज्यादा ठंड से होने वाली परेशानी भी नहीं होती.

एसी के साथ चलाए पंखा भी
अगर एसी के साथ सीलिंग फैन भी चलाया जाए, तो कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है. इससे एसी को कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. पंखा कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और बिजली की खपत भी कम होती है. इसलिए ज्यादा कूलिंग और कम बिजली खर्च के लिए एसी और पंखे का साथ में इस्तेमाल करना एक स्मार्ट तरीका माना जाता है.

 

Read more!

RECOMMENDED