scorecardresearch

AC Purchase Tips: कर रहे इन परेशानियों का सामना.. तो छोड़ें पुराने की रिपेयरिंग, खरीद लाएं नया एसी झट से

गर्मियों का सीजन आते ही सबसे पहले एसी की सर्विस की बात आती है. लेकिन कई बार आपका एसी इतना पुराना हो चुका है कि सर्विस के बाद भी वह ठीक से काम नहीं करता है. ऐसे सवाल है कि आपको नया एसी लेना चाहिए या नहीं?

Air Conditioner Tips Air Conditioner Tips

गर्मी के मौसम में अगर अचानक एसी काम करना बंद कर दे, तो सबसे पहले यही सवाल दिमाग में आता है कि इसे ठीक करवाना सही रहेगा या नया एसी खरीद लेना चाहिए. कई लोग जल्दी में सिर्फ रिपेयर का विकल्प चुन लेते हैं, क्योंकि वह उस समय कम खर्च वाला और आसान लगता है. लेकिन हर बार पुरानी मशीन को ठीक करवाना सही फैसला नहीं होता. कई बार लगातार रिपेयर पर पैसा खर्च करने से बेहतर नया एसी लेना साबित होता है. सही फैसला लेने के लिए कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है.

एसी की उम्र से तय करें फैसला
एयर कंडीशनर की एवरेज लाइफ लगभग 10 से 15 साल मानी जाती है. अगर आपका एसी 10 साल या उससे ज्यादा पुराना हो चुका है, तो उसकी कूलिंग पावर पहले जैसी नहीं रहती. पुरानी मशीनें धीरे-धीरे कम असरदार होने लगती हैं और कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लेती हैं. इसके साथ ही उनमें बार-बार छोटी-बड़ी तकनीकी समस्याएं भी आने लगती हैं.

शुरुआत में मामूली रिपेयर से काम चल सकता है, लेकिन कुछ समय बाद नई खराबियां सामने आने लगती हैं. ऐसे में हर कुछ महीनों में मरम्मत पर पैसा खर्च करना लंबे समय में महंगा पड़ सकता है. यदि एसी लगातार परेशानी दे रहा है, तो नया मॉडल खरीदना ज्यादा बेहतर हो सकता है.

बढ़ता बिजली बिल भी देता है संकेत
पुराने एसी का सबसे बड़ा नुकसान उसका बढ़ता बिजली खर्च होता है. समय के साथ मशीन का मोटर और कंप्रेसर कमजोर होने लगता है, जिसके कारण एसी को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. नतीजा यही होता है कि बिजली की खपत बढ़ जाती है और हर महीने बिल ज्यादा आने लगता है.

वहीं दूसरी ओर, आज के नए इन्वर्टर और 5-स्टार रेटिंग वाले AC काफी एनर्जी एफिशिएंट होते हैं. ये कम बिजली में बेहतर कूलिंग देते हैं. कई बार नया AC खरीदने के बाद बिजली के बिल में होने वाली बचत कुछ ही वर्षों में उसकी कीमत का बड़ा हिस्सा कवर कर देती है. इसलिए अगर आपका बिजली बिल लगातार बढ़ रहा है, तो यह इशारा हो सकता है कि अब नया एसी लेना सही रहेगा.

बार-बार खराब होना है बड़ा इशारा
एक अच्छा एसी ऐसा होना चाहिए जिसे बार-बार रिपेयर की जरूरत न पड़े. अगर आपको हर कुछ महीनों में टेक्नीशियन बुलाना पड़ रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि मशीन अब पुरानी हो चुकी है. छोटी-छोटी रिपेयर का खर्च धीरे-धीरे बड़ा खर्च बन जाता है.