Advertisement

गलत जानकारी देने वालों के लिए ट्विटर लेकर आया है चेतावनी सिस्टम, रेड और ऑरेंज कलर में देगा वॉर्निंग

नए डिजाइन में लेबल नारंगी और लाल रंग के होंगे ताकि वे पुराने नीले लेबलों की तुलना में अलग दिखें. नया डिजाइन उन्हें ज्यादा उपयोगी और नोटिस करने में आसान बनाने की एक कोशिश है.

Twitter ने डिजाइन किए नए लेबल
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 17 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST
  • नए डिजाइन में लेबल नारंगी और लाल रंग के होंगे.
  • लोगों को कम कन्फ्यूज करने के लिए डिजाइन किए गए.

ट्विटर (Twitter ) यूजर जल्द ही झूठे और भ्रामक ट्वीट्स पर नए चेतावनी लेबल (Warning Label) देखेंगे. इन लेबल्स को अधिक प्रभावी और लोगों को कम कन्फ्यूज करने के लिए फिर से डिजाइन किया जाएगा. कंपनी जुलाई से जिन लेबलों का परीक्षण कर रही है, वे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले और बाद में चुनाव से जुड़ी गलत सूचनाओं के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लेबल का अपडेट हैं.  

लोगों के बीच झूठ फैलाने से रोकने में असमर्थ होने के लिए इन लेबलों की काफी आलोचना हुई थी. मंगलवार को दुनिया भर में लॉन्च हुआ नया डिजाइन उन्हें ज्यादा उपयोगी और नोटिस करने में आसान बनाने की एक कोशिश है. विशेषज्ञों का कहना है कि फेसबुक द्वारा भी इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे लेबल यूजर्स के लिए मददगार हो सकते हैं. लेकिन वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट मॉडरेशन करने की अनुमति भी दे सकते हैं. यानी यह तय करना कि साजिश और झूठ फैलाने वाले पोस्ट, फोटो और वीडियो को हटाया जाए या नहीं. 

ट्विटर केवल तीन प्रकार की गलत सूचनाओं को लेबल करता है, मैन्युपुलेटेड मीडिया, ऐसे वीडियो और ऑडियो जिन्हें भ्रामक रूप से इस तरीके से बदल दिया गया है जो वास्तविक दुनिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा चुनाव और मतदान से संबंधित गलत सूचना और COVID-19 से संबंधित गलत या भ्रामक ट्वीट. 

नए डिजाइन में लेबल नारंगी और लाल होंगे

नए डिजाइन में लेबल नारंगी और लाल रंग के होंगे ताकि वे पुराने नीले लेबलों की तुलना में अलग दिखें. ट्विटर का कहना है कि परीक्षणों से पता चला है कि अगर कोई लेबल बहुत आकर्षक है, तो यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को किसी ट्वीट को रीट्वीट करने और रिप्लाई करने के लिए प्रेरित करता है. ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि नए डिज़ाइन किए गए लेबल के 'क्लिक-थ्रू-रेट' में 17 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई.  जिसका मतलब है कि ज्यादा लोगों ने झूठे या भ्रामक ट्वीट्स को खारिज करने वाली जानकारी को पढ़ने के लिए रीडिजाइन किए गए लेबल पर क्लिक किया. 

 रीडिजाइन किए गए नारंगी आइकन वाले लेबल पर भ्रामक ट्वीट्स के साथ "सूचित रहें" लिखा हुआ आता है जबकि ज्यादा गंभीर और गलत सूचना वाले ट्वीट्स पर लाल आइकन के साथ "भ्रामक" लिखा हुआ आएगा.  इन संदेशों पर रिप्लाई देना, लाइक करना या रीट्वीट करना संभव नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement