How To Download e-PAN: जल्दी में जरूरत है पैन की? तो यूज करें इसकी डिजिटल कॉपी.. हर जगह करेगी काम, जानें कैसे करें डाउनलोड

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को पैन कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन उनका प्लास्टिक वाला पैन कार्ड खो चुका होता है. ऐसे में वह e-PAN का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह भी पैन कार्ड की तरह ही काम करता है.

e-PAN
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

अगर आपका पैन कार्ड किसी वजह से खो गया है, खराब हो गया है या आपको उसकी फौरन जरूरत है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स से अपना e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं.

e-PAN, पैन कार्ड की डिजिटल कॉपी होती है, जिसे PDF के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है. यह बैंक, इंवेस्ट, ITR और दूसरे जरूरी कामों में पूरी तरह वैध है, जिस तरह  सामान्य पैन कार्ड होता है. इसके लिए केवल आपके आधार या पैन से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, ताकि OTP के जरिए आपकी पहचान की जा सके.

e-PAN क्या होता है?

e-PAN आपके पैन कार्ड की डिजिटल कॉपी होती है. इसे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में सेव रखा जा सकता है. साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे ईमेल, प्रिंट या ऑनलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो जाए, तब भी e-PAN आपके काम आता है. एक तरह से यह पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी है.

कैसे डाउनलोड करें e-PAN

इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग या जिस एजेंसी से आपका पैन बना है, उसकी वेबसाइट पर जाएं. वहां e-PAN डाउनलोड का ऑप्शन चुनें. इसके बाद अपना पैन नंबर या आधार नंबर भरें. इसके बाद स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिखाया जाए, उस फीड करें. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. OTP को फीड करते ही आपकी पहचान हो जाती है. इसके बाद आप अपने e-PAN की PDF कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

OTP के दौरान रखें  ध्यान

OTP केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है. साथ ही यह कोड केवल कुछ समय तक मान्य होता है. इसलिए उसे समय पर फीड करना जरूरी है. गलत OTP बार-बार दर्ज करने पर प्रोसेस दोबारा शुरू करनी पड़ सकती है. अगर OTP नहीं आता है, तो रिसेंड का भी ऑप्शन रहता है.

कैसे खोलेंगे PDF कॉपी?

डाउनलोड की गई e-PAN फाइल पर पासवर्ड लगा हुआ होता है. इसे खोलने के लिए आमतौर पर आपकी जन्मतिथि DDMMYYYY फॉर्मेट में पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल की जाती है. जैसे किसी की जन्मतिथि 05 अक्टूबर 1994 है, तो पासवर्ड 05101994 होगा.

कब काम आता है e-PAN?

e-PAN का इस्तेमाल बैंक खाता खोलने, ITR भरने, इंवेस्ट करने, केवाईसी पूरा करने और कई सरकारी व फाइनेंशियल सर्विस में किया जा सकता है. अगर आपके पास प्लास्टिक वाला पैन कार्ड नहीं है, तब भी e-PAN ज्यादातर जगह मान्य होता है.

 

Read more!

RECOMMENDED