क्या होता है IMEI Number... अगर नहीं जानते हैं तो आज जान लें... फोन चोरी होने पर आएगा बड़ा काम

किसी भी फोन को लोकेट करने या ट्रेस करने के लिए उसका IMEI number सबसे बेहतर विकल्प होता है. लेकिन इसके जरिए केवल पुलिस ही ट्रेस कर सकती है. साथ ही प्रक्रिया भी काफी लंबी होती है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

क्या आप जानते हैं कि फोन का IMEI Number क्या होता है... दरअसल जिस तरह विश्व में किन्ही दो लोगों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं करते, ठीक उसी तरह कंपनी से निकले किसी भी दो फोन के IMEI Number एक जैसे नहीं होते. IMEI Number दरअसल एक 15 अंको का नंबर होता है, और IMEI का मतलब होता है, International Mobile Equipment Identity. अब सवाल होता है कि आखिर इसका हमे फायदा क्या होगा?

अगर किसी हालात में आपका महंगा फोन चोरी या खो जाए तो आपका काफी कीमती डेटा भी खो सकता है. ऐसे में आप सिर्फ यही सोचते हैं कि काश मोबाइल दोबारा मिल जाए. तो इस काम के लिए IMEI Number काम आएगा.

कैसे अलग है IMEI Number दूसरे तरीकों से?

दूसरा तरीका जिसमें फाइंड माय डिवाइस होता है, वह एक तरह से GPS आधारित होता है. यानि जब तक आपका फोन GPS के माध्यम से नहीं जुड़ता, पुलिस आपके खोज नहीं कर सकती. या फिर फोन में इंटरनेट ऑन नहीं होता, तब भी फोन की लोकेशन को ट्रैक नहीं किया जा सकता. लेकिन IMEI Number अलग तरीके से काम करता है.

कैसे काम करता है IMEI Number?

दरअसल जैसे ही आपके फोन में कोई भी सिम डाली जाती है, और वह सेलुलर नेटवर्क से कनेक्ट होता है. तो IMEI Number नेटवर्क पर चालू हो जाता है. यानी टेलीकॉम कंपनी को पता चल जाता है कि कौनसा IMEI Number उनके नेटवर्क पर आया है. यानि यहां इंटरनेट और GPS की जरूरत ही नहीं होती.

पुलिस को कैसे मिलती है मदद?

अगर आप अपने खोए हुए फोन के IMEI Number को पुलिस को देते हैं, तो पुलिस जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सेलुलर कंपनियों को दे देती है. अब जैसे ही यह IMEI Number किसी नेटवर्क पर एक्टिव होता है, कंपनी फौरन पुलिस को सूचना देती है और इसकी मदद से पुलिस को वह लोकेशन मिल जाती है, जहां वह एक्टिव हुआ है.

कैसे पता करें IMEI Number

फोन का IMEI Number फोन के बॉक्स पर लिखा होता है. साथ ही कुछ फोन के बैक पैनल पर भी लिखा होता है. इसके अलावा यह आपको फोन की सेटिंग में भी मिल सकता है. अगर इन तीनों जगह न मिलें तो डायलपैड पर *#06# लिखें और आपको IMEI Number मिल जाएगा.

आप अपने फोन के IMEI Number को किसी जगह पर स्टोर जरूर कर लें. ताकि अगर भविष्य में फोन खो जाता है, या फिर चोरी हो जाता है, तो इसे ट्रैक करना पुलिस के लिए काफी ज्यादा आसान हो जाता है.

 

Read more!

RECOMMENDED