Airplane Mode: क्यों होती है अनाउंसमेंट 'फोन को एयरप्लेन मोड पर डालें'? ना करने पर प्लेन होगा क्रैश.. जानें इसके पीछे का कारण

एयरप्लेन में फोन का एयरप्लेन मोड को ऑन करने की पीछे की वजह कई लोगों को नहीं पता. लोग बस सूचना सुन कर मोड को ऑन कर लेते हैं.

Airplane Mode
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

जब भी आप हवाई यात्रा पर जाते हैं, तो आप कई अनाउंसमेंट से गुजरते हैं. फिर चाहें वह एयरपोर्ट पर हो या फिर एयरप्लेन में हो. लेकिन एयरप्लेन में सफर के शुरू होने से पहले एक सूचना जरूरी दी जाती है. यह सूचना कि आप अपने फोन को एयरप्लेन मोड पर डाल लें. पर यह अनाउंसमेंट क्यों कि जाती है, और क्या फायदा होता है फोन को एयरप्लेन मोड पर डालने से? अगर आपको इसके पीछे का साइंस नहीं पता है तो चलिए उन कारणों से पर्दा उठाते हैं.

एटीएस के साथ कनेक्शन
दरअसल जब एक प्लेन सफर पर होता है तो रेडियो सिग्नल्स की मदद से पायलट एटीएस के संपर्क में रहता है. एटीएस एक तरह से पायलट को मौसम से लेकर रास्ते के बारे में जानकारी देता रहता है. एटीएस को एक प्रकार के पायलट के लिए नेविगेशन सिस्टम समझें. एटीएस के जरिए सभी जानकारी पायलट तक रेडियो सिग्नल की मदद से पहुंची है.  

एयरप्लेन मोड क्यों है जरूरी?
दरअसल आपका फोन हमेशा सेलुलर नेटवर्क से जुड़ने के लिए सिग्नल भेजता रहता है. अब प्लेन में जब आपका फोन मौजूद होता है, और जैसे-जैसे प्लेन ऊंचाई पकड़ता तब भी आपका फोन सिग्नल भेज नेटवर्क खोजता है. ऐसे में दिक्कत होती यह है कि आपके फोन के सिग्नल पायलट को परेशान करते हैं. वह एक ऊंची और खड़खड़ाती आवाज़ पायलट के लिए पैदा करते हैं.

इससे होता यह है कि पायलट को जहां अपना सारा ध्यान रेडियो सिग्नल की मदद से प्लेन को चलाने में लगाना होता है. अब आपके फोन के सिग्नल उसके लिए शोर पैदा करते हैं. शोर में उसके लिए भी रेडियो सिग्नल को समझ पाना मुश्किल होता है, जिससे प्लेन को चलाने में दिक्कत सामने आती है.

कैसे काम करता है एयरप्लेन मोड?
जब आप एयरप्लेन मोड को ऑन करते हैं, तो यह मोड आपके फोन से निकलने वाले सभी तरह के सिग्नल को ऑफ कर देता है. यानी आपका फोन सेलुलर सिग्नल की खोज बंद कर देता है. इसका फायदा यह होता है कि पायलट तक किसी प्रकार का शोर नहीं पहुंच पाता. ऐसे में फिर वह एटीएस से मिलने वाले सिग्नल को आसानी से समझ पाता है और उसके लिए प्लेन चला पाना आसान हो जाता है.

 

Read more!

RECOMMENDED