Snowfall Tourist Places: दिल्ली के आस पास की वह जगह, जहां का मौसम अप्रैल में घूमने के लिए है एकदम बढ़िया, 2 दिन में घूम कर आ सकते हैं वापिस

अप्रैल का महीना चालू हो गया है. जिस महीने में खूब गर्मी पड़ती है, उस महीने में अभी भी कई जगहों पर बर्फबारी हो रही है. ऐसे में ऐसा मौसम सैलानियों को खूब पसंद आता है. खास कर उन्हें, जो जॉब करते हैं और वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं.

दिल्ली के पास घूमने वाली बर्फीली वादियां
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

मौसम अपने समय के हिसाब के विपरीत दिशा में करवट लिए हुए है. कहने के लिए अप्रैल का महीना गर्मियों का है, लेकिन जैसे बादल दिल्ली और आस-पास के इलाकों में घिरे हैं, उनसे तो ऐसा ही लग रहा जैसे मौसम मानसून का हो. हालांकि दिल्ली में बारिश है, वहीं दिल्ली से सटे पहाड़ी इलाकों में बर्फ-बारी भी खूब हो रही है. ऐसे में घूमने के लिए किसका मन नहीं ललचाएगा. 

आज हम आपको दिल्ली के आस-पास के कुछ ऐसे ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने का एक्सपीरियंश आपके लाइफ का सबसे अच्छा समय हो सकता है. इन जगहों पर आप 2 दिन में घूम कर वापिस आ सकते हैं, और अगले दिन ऑफिस भी ज्वाइन कर सकते हैं. 

1. औली
उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल औली में बुधवार से लगातार बर्फबारी देखने को मिल रहा है, जिस कारण पर्यटन एक बार फिर यहां लौट आया है. औली में आठ नंबर टावर के ऊपर जबरदस्त बर्फबारी हुई है. यहां आर्टिफिशियल लेक से लेकर गोरसों बुग्याल और कुंवारी पास तक, हर तरफ बर्फ की सफेद मोटी चादर बिछी हुई नजर आ रही है. जहां नजर घुमाओ वहां सिर्फ बर्फ की बर्फ नजर आ रहा है. ऐसे में अप्रैल के महीने में घूमने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है. इस बार जनवरी फरवरी में यहां पर बर्फ की बड़ी कमी देखने को मिली थी. वहीं अब अप्रैल में यहां की वादियां एक बार फिर से सफेद चादर में लिपटी हुई है, जिससे हर कोई उत्साहित है. 

2. डलहौजी के डायन कुंड, हिमाचल प्रदेश
जहां अप्रैल के इन दिनों मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन नगरी डलहौजी में गर्मियों का पर्यटन सीजन शुरू हो जाता था, वहीं अप्रैल के इन दिनों डलहौजी के पहाड़ बर्फ से सफेद हो चुके हैं. बुधवार को हुई इस ताजा बर्फबारी के बाद डायन कुंड स्थित पोहलानी माता का मंदिर बर्फ से ढका नजर आ रहा है. ऐसे में इस महीने में यहां घूमना आपके लिए एक अच्छा अनुभव हो सकता है. 

3. मनाली, हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल की पर्यटक नगरी मनाली में अप्रैल महीने के बीचों-बीच हो रही बर्फबारी ने पर्यटकों को फिर से आने का न्योता दे दिया है. पूरी जगह मोटे सफेद बर्फ से ढकी हुई है, जो घूमने और परिवार के साथ एंजॉय के लिए अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है. बर्फबारी के चलते दूसरे राज्यों से पर्यटक भारी संख्या में मनाली पहुंच रहे हैं. 

4. लैंसडाउन, उत्तराखंड
अगर आप भीड़ भाड़ से दूर एक शांत, खूबसूरत और क्लीन हिल स्टेशन चाहते हैं तो लैंसडाउन सबसे बढ़िया चॉइस है. शांत वादियां, पाइन के पेड़ और ठंडी हवा अप्रैल के महीने में इसे घूमने के लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन बनाती हैं. हो रहे बर्फबारी के कारण, यहां का मौसम और अच्छा हो सकता है.

5. ऋषिकेश, उत्तराखंड
अगर आप बर्फबारी नहीं, बल्कि शांत वातावरण, एडवेंचर और आध्यात्मिकता को एक साथ जीना चाहते हैं, तो आपके लिए ऋषिकेश एकदम सही जगह है. दिल्ली से कम दूरी की वजह से आप आराम से दो दिन में यहां घूमकर लौट सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED