दिल्ली के लाखों EV उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया सब्सिडी देने जा रही सरकार

दिल्ली के इलेक्ट्रिक वाहन कस्टमर्स को बड़ी राहत मिली है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने ऐलान किया है कि करीब 22 हजार से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत बकाया सब्सिडी दी जाएगी. सरकार का मानना है कि बकाया सब्सिडी जारी होने से न केवल लोगों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में भी तेजी आएगी.

Delhi Transport Minister Pankaj Singh
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

दिल्ली के लाखों इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही लंबित EV सब्सिडी जारी करने जा रही है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

22,000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा-
परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, करीब 22,000 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत बकाया सब्सिडी दी जाएगी. अभी तक सरकार ने 12,877 ऐसे लाभार्थियों का डेटा वेरिफाई कर लिया है, जिन्होंने अपने आधार को लिंक किया हुआ है.

24 करोड़ रुपये की सब्सिडी होगी जारी-
सरकार ने शुरुआती चरण में करीब 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी करने की तैयारी कर ली है. हालांकि, मंत्री के मुताबिक यह राशि आगे बढ़कर 100 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है, क्योंकि कई और मामलों का सत्यापन अभी बाकी है.

अप्रैल में मिल सकती है राशि-
पंकज सिंह ने बताया कि यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो अप्रैल महीने से ही लोगों के खातों में सब्सिडी ट्रांसफर शुरू हो सकती है. इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे EV मालिकों को राहत मिलेगी.

दोपहिया वाहनों को ज्यादा लाभ-
दिल्ली सरकार के अनुसार, इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को मिलेगा, क्योंकि इनकी संख्या सबसे अधिक है और इन पर सब्सिडी भी अपेक्षाकृत ज्यादा लोगों को मिलनी है.

EV को मिलेगा बड़ा बढ़ावा-
सरकार का मानना है कि बकाया सब्सिडी जारी होने से न केवल लोगों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में भी तेजी आएगी. इससे प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

(सुशांत मेहता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED