Advertisement

CJP protest cancel train list: कहीं आपकी ट्रेन भी तो रद्द नहीं? 10 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते कैंसिल हुई कई ट्रेनें... देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. इसके मद्देनजर 9 से 11 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने-जाने वाली शिवगंगा, प्रयागराज एक्सप्रेस, तेजस और कई राजधानी एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. यात्रा से पहले 139 पर ट्रेन स्टेटस चेक करें.

Cancel Train list
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर देश के अलग-अलग रेल रूट से होकर दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है. इन ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को भी कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी और उन्हें निरस्त करने का फैसला लिया गया है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं, जो इस दौरान अक्टूबर में निरस्त रहेंगी.

इस संदर्भ में उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, यातायात सलाह (ट्रैफिक एडवाइजरी) के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 04:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और भारी यातायात भीड़ की संभावना जताई गई है. इसके मद्देनजर निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त (Cancel at Source) करने का निर्णय लिया गया है.

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट:
गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन (उदयपुर सिटी) से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन (सिरसा) से निरस्त रहेगी. (ध्यान दें: गाड़ी संख्या 15308 का खाली रैक नई दिल्ली भेजा जाएगा, ताकि लिंक गाड़ी संख्या 15304 नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस का संचालन किया जा सके.)
गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन (रानी कमलापति) से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जन शताब्दी एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन (कोटा) से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 64073 धौलपुर-नई दिल्ली पैसेंजर दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 64168 अलीगढ़-गाजियाबाद ईएमयू दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 64167 गाजियाबाद-टुंडला ईएमयू दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 20155 (डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12156 (हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 09309 (इंदौर-हजरत निजामुद्दीन) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 09310 (हजरत निजामुद्दीन-इंदौर) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12415 (इंदौर-नई दिल्ली) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12416 (नई दिल्ली-इंदौर) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12247 (बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12248 (हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस: दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

निरस्त की गई प्रमुख ट्रेनों एवं उनकी पेयरिंग सेवाओं का विवरण:
गाड़ी संख्या 22181 (जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 22182 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12189 (जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकोशल एक्सप्रेस) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12190 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12121 (जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12122 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12559 (बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12560 (नई दिल्ली-बनारस) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12581 (बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12582 (नई दिल्ली-बनारस) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 15303 (कासगंज-नई दिल्ली) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 15305 (नई दिल्ली-रोहतक), 15306 (रोहतक-नई दिल्ली) एवं 15307 (तिलक ब्रिज-सिरसा) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेंगी.
गाड़ी संख्या 82501 (लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 82502 (नई दिल्ली-लखनऊ) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12033 (कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12034 (नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12417 (प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12418 (नई दिल्ली-प्रयागराज) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12275 (प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12276 (नई दिल्ली-प्रयागराज) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12451 (कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 20452 (नई दिल्ली-सोगरिया) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 20451 (सोगरिया-नई दिल्ली) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12452 (नई दिल्ली-कानपुर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12447 (मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12448 (हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 14211 (आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12420 (नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस) दिनांक 10.10.2026 को तथा गाड़ी संख्या 12419 (लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस) दिनांक 11.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12301 (हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12302 (नई दिल्ली-हावड़ा) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12313 (सियालदह-नई दिल्ली राजधानी) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12314 (नई दिल्ली-सियालदह) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 20801 (इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 20802 (नई दिल्ली-इस्लामपुर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12309 (राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12310 (नई दिल्ली-राजेंद्र नगर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12393 (राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12394 (नई दिल्ली-राजेंद्र नगर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 22361 (राजेंद्र नगर-नई दिल्ली) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 22362 (नई दिल्ली-राजेंद्र नगर) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 12877 (रांची-नई दिल्ली गरीब रथ) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 12878 (नई दिल्ली-रांची) दिनांक 11.10.2026 को निरस्त रहेगी.
गाड़ी संख्या 22221 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, गाड़ी संख्या 22222 (हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) दिनांक 10.10.2026 को निरस्त रहेगी.

रेलवे ने रेल यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप (NTES) या रेलवे के आधिकारिक सूचना तंत्र से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement